नहीं रहे पुनीत राजकुमार, 10 साल की उम्र में जीता नेशनल अवार्ड, जानिए कन्नड़ सुपरस्टार के बारे में

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर। कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। पुनीत 46 वर्ष के थे। शुक्रवार दोपहर में उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत की दुखद खबर आई।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती

सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती

रिपोर्ट के मुताबिक पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुबह 11:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल में लाया गया था तो उनकी तबियत काफी गंभीर थी। उन्हें आईसीयू में रखा जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने भरसक कोशिश की लेकिन सब नाकाम हुई।

29 फिल्मों में किया लीड रोड

29 फिल्मों में किया लीड रोड

कन्नड़ सिनेमा में सुपरस्टार का रुतबा रखने वाले पुनीत अपने फैन्स के बीच अप्पू नाम से मशहूर थे। कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राजकुमार डॉ. राजकुमार और पार्वथम्मा के बेटे थे। यही वजह है कि पुनीत राजकुमार के लिए फिल्मी दुनिया नहीं थी और वे बचपन से फिल्मों के ही माहौल को देखते आए थे। उन्होंने 29 कन्नड़ फिल्मों में लीड रोल के रूप में काम किया था।

Recommended Video

    Puneeth Rajkumar Passes Away: नहीं रहे Kannada Superstar Puneeth Rajkumar | वनइंडिया हिंदी
    10 साल की उम्र में जीता नेशनल अवार्ड

    10 साल की उम्र में जीता नेशनल अवार्ड

    पुनीत राजकुमार ने अपना फिल्मी करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था और बचपन में ही टैलेंट का लोहा मनवाया। 1985 में उन्हें बेट्टाडा हूवू फिल्म में अभिनय के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्होंने चालीसुवा मोदागलु और येराडु नक्षत्रगलु में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का कर्नाटक स्टेट अवार्ड दिया गया था।

    पुनीत के निधन पर बॉलीवुड भी दुखी

    पुनीत के निधन पर बॉलीवुड भी दुखी

    पुनीत राजकुमार के निधन पर सैंडलवुड (कन्नड़ सिनेमा) के साथ ही बॉलीवुड को भी उदास कर दिया है। पुनीत के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लिखा "हार्टब्रोकेन, हमेशा तुम्हारी याद आएगी मेरे भाई।"

    अभिनेत्री और प्रोड्यूसर लक्ष्मी मंचू ने ट्विटर पर लिखा ओएमजी, नहीं। यह सच नहीं हो सकता। ऐसा कैसे हो सकता है? परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं। आपकी आत्मा को अनंत शांति में विश्राम करे। बहुत जल्दी चले गए।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+