Mannara Chopra: आखिर कौन हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा? जिसे डायरेक्टर ने किया जबरदस्ती किस, तो हुआ बवाल

Who is Mannara Chopra: बॉलीवुड की ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। लेकिन आप में से बहुत कम ही लोग जानते होंगे प्रियंका और परिणीति की एक और कजिन है जिसका नाम मन्नारा चोपड़ा है। जो कि बॉलीवुड के बाद साउथ इंडस्ट्री में जलवा बिखेर रही हैं।

कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?
बता दें कि, मन्नारा चोपड़ा साउथ सिनेमा का जाना माना नाम है। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया और कई फिल्मों में काम कर वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। एक्ट्रेस ने प्रेम गीमा जंथा नाई से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

Mannara Chopra

जिन्हें डायरेक्टर ने सरेआम किया गालों पर किस
खैर इन दिनों मन्नारा चोपड़ा एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'Tiragabadara Saami' का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर एएस रवि कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पैपराजी के सामने खुलकर पोज दे रहे हैं। ऐसे में डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि, डायरेक्टर फोटो क्लिक कराते समय पहले एक्ट्रेस के कंधों पर हाथ रखते हैं। उसके बाद फिर अचानक ही मन्नारा चोपड़ा के गाल पर किस कर देते हैं। एक्ट्रेस उनकी इस हरकत से हैरान रह जाती हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मन्नारा चोपड़ा किस करने की वजह से काफी असहज महसूस कर रही हैं। हालांकि फैंस को डायरेक्टर का ये रवैया पसंद नहीं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

फैंस ने जताई नाराजगी
वीडियो सामने आने के बाद तमाम फैंस डायरेक्टर पर भड़क उठे और कमेंट कर उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये कैसी बदतमीजी है। वही एक ने इसे जबरदस्ती बताया। एक ने डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में शिकायत दर्ज कराने की मांग की। इस तरह से लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+