Ramayana: कौन हैं नमित मल्होत्रा? जो बना रहे हैं देश की सबसे महंगी फिल्म, इनकी कंपनी ने जीते हैं 8 Oscar
Namit Malhotra Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म के टीजर को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है और इसके शानदार वीएफएक्स और म्यूजिक की भी जमकर तारीफ हो रही है।
रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर वीडियो दोनों ही रिलीज कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर और इसके पीछे दिमाग रखने वाले नमित मल्होत्रा कौन हैं? आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

कौन हैं नमित मल्होत्रा? रामायण से क्या है उनका कनेक्शन?
-नमित मल्होत्रा एक भारतीय फिल्म निर्माता और विजुअल-इफेक्ट्स के धनी हैं। वह प्राइमफोकस के संस्थापक भी हैं, जो अपने विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन और प्रोडक्शन के लिए जाना जाता है। नमित मल्होत्रा ने साल 1990 में मुंबई में अपने पिता के गैरेज से इस कंपनी की स्थापना की थी।
-बाद में नमित ने बॉलीवुड में VFX में क्रांति लाने के लिए इसे वीडियो वर्कशॉप के साथ मिला दिया। नमित ने लंदन के डबल नेगेटिव के साथ मिलकर DNEG का गठन किया, जहां सीईओ के रूप में उन्होंने कंपनी को इनसेप्शन (2011) और ड्यून: पार्ट टू (2025) जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स में आठ ऑस्कर जीतने में मदद की है।
नमित मल्होत्रा, अब नितेश तिवारी की 'रामायण' पर रणबीर कपूर और यश के साथ काम कर रहे हैं। वह इस महाकाव्य कथा को अभूतपूर्व पैमाने पर अत्याधुनिक वीएफएक्स के साथ जीवंत करने के लिए अपनी ऑस्कर विजेता कलात्मक और तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर रहे हैं।
फिल्म 'रामायण' के बारे में नमित मल्होत्रा ने कही ऐसी बात
-मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' फिल्म के बारे में बात की और कहा- ये दुनिया भर में हर भारतीय के लिए एक सांस्कृतिक आंदोलन है। रामायण के साथ, हम न केवल इतिहास को फिर से बता रहे हैं बल्कि हम अपनी विरासत को दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं।
-नमित मल्होत्रा ने आगे कहा- बेहतरीन वैश्विक प्रतिभाओं को एक साथ लाने से हम इस कहानी को प्रामाणिकता, भावना और अत्याधुनिक सिनेमाई नवाचार के साथ बता सकते हैं। हमने रामायण को पहले भी चित्रित होते देखा है लेकिन ये संस्करण इसके परिदृश्य, जीव और युद्ध को उस पैमाने और भव्यता के साथ फिर से परिभाषित करता है जिसके वह हकदार हैं।
-फिल्म 'रामायण' के फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर धनुष थामे एक योद्धा की तरह जंगल में खड़े हैं, जबकि बैकग्राउंड में उगता सूरज और बादलों से ढका आसमान एक दिव्य माहौल बना रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
-'रामायण' को भारत की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। खबर है कि फिल्म का केवल एक सेट ही 11 करोड़ रुपए से बनाया गया है। ऐसे में ये साफ हो गया है कि फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ है।
-जानकारी के अनुसार इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा।
-
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल












Click it and Unblock the Notifications