कौन हैं Munawar Faruqui, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल
जानिए कौन हैं Munawar Faruqui, जिनके शो पर बेंगलुरू में रोक लगने के बाद सोशल मीडिया पर मचा है बवाल
नई दिल्ली, 29 नवंबर। स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले मुनव्वर फारुकी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बेंगलुरू के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाले शो को बेंगुलरू पुलिस ने कैसिंल कर दिया जिसके बाद मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडी की दुनिया को छोड़ने का फैसला सुना दिया। जिसके बाद उनके फैंस आरोप लगा रहे हैं कि वो मुसलमान हैं इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है। वहीं दूसरा खेमा महमूद और अमजद खान और जाकिर खान की तारीफ करते हुए मुनव्वर फारुकी से सवाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं मुनव्वर फारुकी कौन हैं जिनके कार्यक्रम के रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आया हुआ?

जेल तक ही हवा खा चुके हैं मुनव्वर फारुकी
बता दें मुनव्वर फारुकी वो ही कॉमेडियन हैं जो विवादित कॉमेडी करने के कारण जेल तक ही हवा खा चुके हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में मध्यप्रदेश के इंदौर में हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद मुनव्वर फारुकी को बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था इसके पहले भी उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था।
R

क्या था पूरा मामला
मुनव्वर फारुकी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं जनवरी में इंदौर के एक कैफे 56 दुकान एरिया में एक कॉमेडी शो रखा गया था। एकलव्य सिंह ने पुलिस में दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा था कि वो दोस्तों के साथ शो देखने गए थे। वहां पर कॉमेडियन ने अभद्र टिप्पणी की। जिसके चलते वहां पर शो में विवाद भी हुआ। इसके बाद एकलव्य सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

भगवान का अपमान करने पर मुनव्वर को मांगनी पड़ी थी माफी
गौरतलब है कि मुनव्वर ने 2020 में यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरवायर हुआ था। जिसमें मुनव्वर ने हिंदू देवी देवता राम और सीता का मजाक उड़ाया था। भगवान का अपमान करते हुए 2020 के गुजरात में हुए गोधरा के बारे में भी बात की थी। जिसके बाद मुनव्वर के खिलाफ शिवसेना और हिंदुत्व कार्यकर्ता ने मुंबई पुलिस में कमप्लेन की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर मुन्नवर फारुकी को अरेस्ट करने की मांग जोरों पर उठी थी। बाद में मुनव्वर को माफी मांगनी पड़ी थी।

मुनव्वर फारुकी प्रोफाइल
स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले मुनव्वर फारुकी राजनीतिक हैं और आम तौर पर वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते नजर आते हैं। मुनव्वर का जन्म 28 जनवरी 1992 को जूनागढ़, गुजरात में हुआ था। कॉमेडियन का पूरा ना मुनव्वर इकबाल फारुकी है। ग्राफिक डिजाइन में भी मुनव्वर माहिल हैं ।
'मेरा काम हो गया, अलविदा..!
बता दें जेल से बाहर आ चुके मुनव्वर ने बेंगलुरू में शो कैंसिल होने के बाद एक अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखी और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल तक की हवा खा चुके गुजरात के मूल निवासी मुनव्वर फारुकी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि यह 12वां शो था, जिसे दो महीने में धमकियों की वजह से रद्द करना पड़ा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया नोट पर लिखा कि 'मेरा काम हो गया, अलविदा..!












Click it and Unblock the Notifications