आखिर कौन हैं Farheen Falaq? जो निभाएंगी सीमा हैदर का किरदार, सलमान खान की फिल्म में कर चुकी हैं काम
Who Is Farheen Falaq: टीवी से लेकर सोशल मीडिया हर तरफ इन दिनों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर छाई हुई हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी के बारे में अब हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अब प्रोड्यूसर अमित जानी ने कराची टू नोएडा फिल्म बनाने का फैसला किया है। जिसमें सीमा हैदर का रोल मॉडल फरहीन फलक निभाती हुई नजर आएंगी।
कौन है फरहीन फलक?
फिल्म के लिए अब तक कई कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। लेकिन फाइनली इस किरदार के लिए मॉडल फरहीन फलक को चुना गया है। जिनका चेहरा, आवाज और बोलने का अंदाज पूरा सीमा हैदर की तरह है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये मॉडल कौन हैं? और इससे पहले वह किन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

सुपरस्टार्स के साथ कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि, फरहीन फलक इससे पहले कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में पाकिस्तानी एंकर का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि, फिल्म में सीमा हैदर का रोल फरहीन फलक निभाएंगी लेकिन सचिन का किरदार कौन निभाएगा इसका अभी तक फैसला नहीं हुआ है।
सीमा हैदर को ऑफर हुआ था रोल
बता दें कि, इससे पहले मेकर्स ने सीमा हैदर को उनके इस रोल के लिए ऑफर दिया था। लेकिन एटीएस से चल रही जांच की वजह से मॉडल को ये ऑफर मिला। सीमा हैदर का कहना था कि, अगर एटीएस की तरफ से उन्हें क्लीन चिट मिल जाती तो वह जरूर इस फिल्म में काम करतीं। फिलहाल इस मामले की जांच अब भी जारी है।
दिखाई जाएगी सीमा और सचिन की लव स्टोरी
बता दें कि, फिल्म कराची टू नोएडा में सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। वह कैसे दूसरे मुल्क से अपने चार बच्चों को लेकर अवैध तरीके से भारत आई थीं। सीमा हैदर ने अब भारत आकर मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications