कौन हैं कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया? 10 साल छोटे बिजनेसमैन से हुआ प्यार!
Kriti Sanon Rumoured Boyfriend Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले साल एक्ट्रेस का नाम प्रभास के साथ जुड़ा था। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं।
कबीर बहिया संग कृति ने मनाया बर्थडे
बता दें कि, कृति सेनन ने अपना 34वां जन्मदिन इस बार ग्रीस में सेलिब्रेट किया। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस अकेली नहीं थी। उन्होंने अपना बर्थडे कबीर बहिया के साथ सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद से डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

उड़ी डेटिंग की अफवाह
कबीर बहिया संग कृति सेनन की अफवाहें इस साल की शुरूआत में सामने आई थी। जब दोनों को साथ में दुबई में जश्न मनाते स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थी। ऐसे में अब कृति सेनन के साथ नाम जुड़ने के बाद फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर कबीर बहिया कौन हैं और वह क्या करते हैं।
कौन है कबीर बहिया?
बता दें कि, कबीर बहिया पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। जहां कृति सेनन इस साल 34 साल की हुई हैं वहीं कबीर उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। यानी कि उनकी उम्र 24 साल है। कबीर के पिता कुलजिंदर बाहिया यूके बेस्ड ट्रैवल एजेंसी साउथ हॉल ट्रैवल कंपनी के मालिक हैं। इन सबके अलावा उनका कई भारतीय क्रिकेटर्स के साथ कनेक्शन है।
क्रिकेटर्स के करीब हैं कबीर बहिया
कबीर बहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर भारतीय क्रिकेटर्स के साथ अपने इंस्टाग्राम में फोटोज शेयर करते हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी की तस्वीर भी साझा की थी। इन सबके अलावा उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के साथ भी देखा गया है। खैर कृति सेनन ने अब तक इन कबीर संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications