कौन हैं कृष पाठक? जिन्होंने 14 साल बड़ी तलाकशुदा मुस्लिम एक्ट्रेस सारा खान से रचाई शादी
Who Is Krish Pathak: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा खान ने दोबारा शादी कर ली है। उन्होंने 6 अक्टूबर को एक्टर और प्रोड्यूसर कृष पाठक के साथ कोर्ट मैरिज की है। कृष और सारा ने इंटरफेथ मैरिज की है। अब इसकी तस्वीरें 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर शेयर गईं।
कोर्ट मैरिज के बाद यह कपल ग्रैंड मैरिज करने की प्लानिंग है। रिपोर्ट्स की माने तो कपल 5 दिसंबर को पारंपरिक तरीके से ग्रैंड वेटिंग इवेंट में शादी के बंधन में बंधेगे। लेकिन कृष पाठक के पिता इंडस्ट्री के वेटरेन एक्टर हैं। हम इस रिपोर्ट में उनका फिल्मी बैकग्राउंड बता रहे हैं।

डेटिंग ऐप पर हुई थी पहली मुलाकात
सारा और कृष की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। सारा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने ऐप पर कृष की तस्वीर देखी, एक खास जुड़ाव महसूस हुआ। दोनों ने उसी दिन बातचीत शुरू की और अगले दिन मुलाकात की। इसके बाद दोनों एक साल से साथ थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी में बदल दिया।
कोर्ट मैरिज के दौरान भावुक हुईं सारा
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सारा ने बताया कि कोर्ट मैरिज के दौरान साइन करते वक्त वह बेहद भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा, "मैं पहले से खुद को कृष की पत्नी मानती थी, लेकिन कोर्ट मैरिज के अनुभव ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।"
इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
सारा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "दो आस्थाएं, एक स्क्रिप्ट और ढेर सारा प्यार। कुबूल है से सात फेरे तक, इस दिसंबर में हमारी कसमें इंतजार कर रही हैं।" उन्होंने आगे कहा कि उनका रिश्ता एक ऐसी कहानी है, जहां दो कल्चर और आस्थाएं मिलकर एक हो गई हैं।
कृष पाठक का बैकग्राउंड
कृष पाठक अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं, जिन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। कृष खुद भी 'POW: बंदी युद्ध के' और 'ये झुकी झुकी सी नजर' जैसे टीवी शोज़ में नजर आ चुके हैं। उनकी परवरिश सिंगल मदर भारती पाठक ने की है। कृष ने बताया कि मां के संघर्ष ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, लेकिन सारा के माता-पिता को देखकर उन्हें एक स्थिर पारिवारिक जीवन की चाह जागी।
सारा का अली मर्चेंट से टूटा था पहला रिश्ता
सारा खान की पहली शादी 2010 में रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में अभिनेता अली मर्चेंट से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय नहीं चली और 2011 में उनका तलाक हो गया। सारा ने अली पर बेवफाई और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। वहीं, अली की भी दो और शादियां हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications