आखिर कौन हैं Chetan Kumar? जिन्होंने हिंदू धर्म को कहा 'झूठा', हिजाब विवाद में भी हो चुके हैं गिरफ्तार

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार का विवादों से पुराना नाता है। हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने की वजह उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

Chetan Kumar Controversial Statements: जानेमाने कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं लेकिन कई बार वह इसी वजह कानूनी पछड़ों में फंस जाते हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अपने ट्वीट में चेतन कुमार ने हिंदू धर्म के अस्तित्व को झूठ बताने की बात कही है।

चेतन कुमार हुए गिरफ्तार

चेतन कुमार हुए गिरफ्तार

दरअसल, कुछ ही दिनों पहले चेतन कुमार हिंदू धर्म के खिलाफ विवादित ट्वीट किया था। ये ट्वीट 20 मार्च का है जिसमें उन्होंने हिदुत्व को झूठा बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और बजरंग दल ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या ट्वीट किया था।

हिंदू धर्म को कहा 'झूठा'

हिंदू धर्म को कहा 'झूठा'

चेतन कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'हिंदुत्व पूरा झूठ पर बना हुआ है. सावरकर- भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992 में बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023 उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है'।

कर्नाटक के हिजाब मामले में भी हुए थे गिरफ्तार

कर्नाटक के हिजाब मामले में भी हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब चेतन कुमार जेल की सलाखों के पीछे गए हैं। इससे पहले उन्हें कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल चेतन पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था।

एक्टर ने किया था विवादित ट्वीट

एक्टर ने किया था विवादित ट्वीट

ये घटना 16 फरवरी की है जब चेतन कुमार ने जस्टिस कृष्णा दीक्षित के एक पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया था। जो कि 2 साल पहले का था। जिसमें जस्टिस कृष्णा दीक्षित द्वारा रेप के एक आरोपी को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने और रेप पीड़िता को लेकर कमेंट करने की बात कही गई थी। इसी को रिट्वीट करते हुए चेतन कुमार ने हिजाब विवाद को लेकर जस्टिस कृष्णा दीक्षित के खिलाफ एक आपत्तिजनक बात कही थी। जिसके बाद उनका यह ट्वीट खूब वायरल हुआ और पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

फिल्म कांतारा पर भी दिया था आपत्तिजनक बयान

फिल्म कांतारा पर भी दिया था आपत्तिजनक बयान

इसके अलावा भूत कोला की प्रथा पर बेस्ट फिल्म कांतारा के बारे में चेतन कुमार ने कंट्रोवर्शियल टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि 'भूत कोला कोई हिंदू संस्कृति नहीं है'। इसके अलावा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि भूत कोला आदिवासियों की प्रथा है इसे हिंदूओं से जोड़ना गलत है। जिसके बाद बजरंग दल के एक कार्यकर्ता शिव कुमार ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है और उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+