कौन है B Praak की पत्नी मीरा बच्चन? खूबसूरती में एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर, बच्चन फैमिली से है खास कनेक्शन?
B Praak Wife Meera Bachchan: पंजाबी म्युजिक को सिनेमा जगत में नई पहचान देने वाले बी प्राक को कौन नहीं जानता। वह जब भी स्टेज पर परफॉर्म करने आते हैं तो लोग क्रेजी हो जाते हैं। उन्होंने 'तेरी मिट्टी' और फिलहाल जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।
वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो बी प्राक की पत्नी का नाम मीरा बच्चन है। जो कि रियल में काफी खूबसूरत हैं। उनका नाम सुनकर लोग इस बात से कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या मीरा बच्चन का कनेक्शन बच्चन फैमिली से है। यहां तक कि लोग उनके बारे में गूगल में भी सर्च करते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या सच है।

आपको बता दें कि, मीरा बच्चन का नाम सुनकर हर किसी के जहन में बस यही सवाल आता है कि उनका कनेक्शन बच्चन परिवार से है। लेकिन यह सच नहीं है। उनका दूर-दूर तक बच्चन फैमिली से कोई रिश्ता नहीं है। बल्कि बी प्राक का असली नाम प्रतीक बच्चन है यही वजह है कि उनकी पत्नी अपने नाम के आगे बच्चन सरनेम लगाती हैं।
रियल लाइफ में बी प्राक की पत्नी मीरा बच्चन काफी ग्लैमरस हैं। वह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। हालांकि मीरा अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वह व्लॉग्स शेयर करती हैं।
बता दें कि, बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई। जिसमें पंजाबी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी। सिंगर आए दिन अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं और वह एक फैमिली मैन हैं। वह अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications