कौन हैं आशु रेड्डी? जिनकी वजह से राम गोपाल वर्मा की हो रही थू-थू, पैरों को चूमने का वीडियो हुआ था वायरल
बीते दिनों राम गोपाल वर्मा का एक्ट्रेस आशु रेड्डी के पैरों को किस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था। ऐसे में आशु रेड्डी के बारे में जानने के लिये लोग बेताब हो उठे।

मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। साउथ एक्ट्रेस आशु रेड्डी के साथ उनका वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग डायरेक्टर को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे। वीडियो में डायरेक्टर ने किया ही कुछ ऐसा है। जी हां! अपने एक प्रोजेक्ट को लेकर राम गोपाल वर्मा ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे लेकर लोग उनप थू-थू करने लगे हैं। अब इस वीडियो में दिखने वाली मोहतरमा और साउथ की हसीना को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राम गोपाल वर्मा के साथ नजर आ रही ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि बिग बॉस फेम आशु रेड्डी हैं। जिस तरह राम गोपाल वर्मा आशु रेड्डी को चूमते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों के रिश्ते पर भी कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि कौन हैं आशु रेड्डी और इनका राम गोपाल वर्मा से क्या कनेक्शन है?

बीते दिनों वायरल हुआ वीडियो
बीते दिनों राम गोपाल वर्मा आशु रेड्डी के पैरों को चूमते हुए नजर आ रहे थे। सिर्फ चूमते नहीं, बल्कि डायरेक्टर आशु रेड्डी के पैरों को चाट रहे थे। ये बातें पढ़ने या फिर लिखने में भले ही अजीब लग रही हों, लेकिन वायरल हो रहा वीडियो इस बात का गवाह है। वीडियो और तस्वीरों को खुद आशु रेड्डी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कौन हैं आशु रेड्डी, जिन्होंने राम गोपाल वर्मा जैसे बड़े डायरेक्टर को अपने कदमों में लाकर रख दिया?

आखिर कौन हैं आशु रेड्डी?
विशाखापट्टनम में जन्मी आशु रेड्डी टेक्सास के डैलस में रहती हैं। यहीं से उन्होंने पढ़ाई-लिखाई भी की। एमबीए की स्टूडेंट रहीं आशु को शुरू से ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी। इसलिए उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। एक्टिंग के साथ-साथ आशु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

बिग बॉस में रखा था कदम
बताते चलें कि साल 2019 में आशु बिग बॉस तेलुगू सीजन 3 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। रियलिटी शो को नागार्जुन ने होस्ट किया था। शो में आशु ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई थीं और पाचंवे हफ्ते में ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था।

शो में कुबूली थी हैरान करने वाली बात
बिग बॉस में रहते हुए आशु ने ये बात कुबूली थी कि एक वक्त था, जब उन्होंने एक ही समय में दो लोगों को डेट किया था। स्टार्सअनफोल्ड से मिली जानकारी के अनुसार, आशु ने कहा कि जब दो लड़के अच्छे ड्रेसिंग स्टाइल के साथ मेरे सामने आते हैं, तो मैं ऐसा क्यों नहीं करूंगी।

पैरों को किस करने पर मचा बवाल
अब आशु रामगोपाल वर्मा के साथ अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इसमें सरकार डायरेक्टर फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आशु सोफे पर बैठी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस के पैरों को किस कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए पहले वे उनकी परमिशन भी लेते हैं। अचानक वे उनके पैरों को चाटने लगे, जिसके बाद नेटिजन्स डायरेक्टर को जमकर ट्रोल करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications