कौन हैं आशीष कपूर? रेप के आरोप में अरेस्ट किए गए टीवी एक्टर का इन 3 हसीनाओं से रह चुका है अफेयर
TV actor Ashish Kapoor arrested: टीवी एक्टर आशीष कपूर को पुणे से पुलिस ने 3 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक हैरान कर दिया हैं। आशीष कपूर को महिला का रेप करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। महिला ने आशीष कपूर पर दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम के भीतर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात आशीष कपूर से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद उसे एक दोस्त के घर पार्टी में बुलाया गया था, जहां कथित तौर पर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि पहले पीड़िता ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि एक्टर आशीष, उनके दोस्त और दो अन्य लोगों ने मिलकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि पार्टी में एक महिला ने उसके साथ मारपीट की

बाद में पीड़िता ने अपने बयान में बदलाव करते हुए कहा कि केवल आशीष कपूर ने ही उसका रेप किया और इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। हालांकि, पुलिस ने जांच में कोई वीडियो नहीं मिलने की बात कही है। आइए जानतेह हैं कौन हैं एक्टर आशीष कपूर? साथ ही जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अहम बातें....
कौन है एक्टर आशीष कपूर?
17 अक्टूबर 1984 को दिल्ली में जन्में आशीष कपूर हिंदी टीवी सीरियल का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में काम करके दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। 40 वर्षीय आशीष कपूर को टीवी सीरियल 'शश्श्श...फिर कोई है' में वीर के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके अलावा, आशीष 'बंदिनी', 'सरस्वतीचंद्र', 'वो अपना सा', 'लव मैरिज', 'देखा एक ख्वाब' और 'प्रतिज्ञा 2' जैसे कई अन्य धारावाहिकों में भी नज़र आ चुके हैं।
प्रोड्यूसर की एक्स वाइफ से अफेयर
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी पहचान बनाने वाले टीवी एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण आए दिन सुर्खियां बटोरते रहे हैं। वर्ष 2021 में आशीष कपूर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर राजन शाही की एक्स वाइफ पर्ल ग्रे के साथ संबंधों के कारण चर्चा में आए थे। राजन शाही के प्रोडक्शन के तहत ही आशीष काम कर रहे थे। पर्ल ग्रे भी प्रोडक्शन से जुड़ी हुई थीं।
विदेशी गर्लफ्रेंड से टूटा रिश्ता तो पर्ल ग्रे के आए करीब
उनकी प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब पर्ल का उनके पति राजन शाही से तलाक हो चुका था। इससे पहले आशीष अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड इल्डा क्रोनी के साथ रिश्ते में थे, लेकिन वह रिश्ता भी टूट गया था। पर्ल और आशीष, दोनों ही अपने-अपने रिश्तों के टूटने के बाद एक-दूसरे के करीब आए।

पर्ल ग्रे से की गुपचुप सगाई लेकिन शेयर करते रहे फोटो
हालांकि आशीष ने अपनी सगाई को गोपनीय रख था लेकिन वह अक्सर पर्ल के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। इन दोनों ने एक जैसा टैटू भी बनवाया था आशीष कपूर और पर्ल ग्रे ने 12 जुलाई 2021 को गुपचुप सगाई की थी लेकिन बाद में ये सगाई टूट गई थी। पर्ल से पहले इल्डा क्रोनी से भी आशीष कपूर ने गुपचुप सगाई की थी।

इस टीवी एक्ट्रेस के साथ रह चुका है अफेयर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आशीष कपूर का टीवी एक्ट्रेस प्रियाल गोर के साथ भी अफेयर रह चुका है। 2012 में, 28 वर्षीय आशीष कपूर 18 वर्षीय प्रियाल गोर को डेट कर रहे थे। प्रियाल गोर के साथ आशीष कपूर सोनी टीवी के 'देखा एक ख्वाब' में नजर आए थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को "एक बड़ी गलती" कहा था।












Click it and Unblock the Notifications