Roadies 18: कभी 12 सेकंड से स्प्लिट्सविला हार गए थे, अब 12 सेकंड से ही रोडीज के विनर बने आशीष भाटिया
मुंबई, 11 जुलाई। टीवी रिएलिटी शो में आशीष भाटिया एक जाना-माना चेहरा हैं। स्पलिट्सविला के साथ वह रोडीज में भी हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि स्पलिट्सविला में उन्हें जीत नहीं मिल सकी थी लेकिन रोडीज के इस सीजन में आशीष ने फिनाले में जीत दर्ज करके रोडीज की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो को दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने होस्ट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

कौन हैं आशीष भाटिया
बता दें कि आशीष भाटिया उत्तराखंड के देहरादून से आते हैं, वह ना सिर्फ बेहतरीन डांसर हैं बल्कि रैप भी करते हैं और अभिनय भी करते हैं। टीवी शो स्पलिट्सविला और रोडीज दोनों में हिस्सा ले चुके हैं। वह कंटेट क्रिएटर के तौर पर भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह अपने परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो भी बनाया करते थे। बचपन से ही वह काफी क्रिएटिव रहे हैं। 2017 में उनकी वाइन्स व्हाट इस जीएसटी काफी लोकप्रिय हुई थी। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर के नवाजुद्दीन की मिमिक्री भी है। वह कई सारे वीडियो बना चुके हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वह ओप्पो, कैंडीमैन रिलायंस ट्रेंड जैसे ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी कर चुके हैं।

शो जीतकर काफी खुश
जिस तरह से स्पलिट्सविला में हार से आशीष काफी निराश थे वह रोडीज की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए बेताब थे। खुद इस शो की तारीफ करते हुए आशीष ने कहा कि यह सीजन सबसे अच्छा था, यह पिछले वाले सीजन से भी अच्छा था। देहरादून के रहने वाले आशीष ने रोडीज शो पर अपने अनुभव को साझा किया और पिछले शो और इस शो की तुलना भी की।

12 सेकेंड का दर्द नहीं भूल पाए
आशीष ने कहा कि जब मैंने रोडीज किया तो मैं फेमस हो गया लेकिन क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गया। इसके बाद मैंने स्पलिट्सविला में भी हिस्सा लिया। उस शो को मैंने रूल किया और सबसे ज्यादा उसमे मैं ही पॉपुलर हुआ, मुझे काफी पसंद किया, लेकिन सिर्फ 12 सेकेंड के अंतर से मैं वह शो हार गया, वह अनुभव मेरे लिए काफी खराब था, लेकिन इस बार रोडीज के शोक मैंने 12 मिनट के अंतर से जीत लिया। यह लड़ाई सर्वश्रेष्ठ और सबसे मुश्किल की थी। मैं इस शो में जीत के बाद काफी उत्साहित हूं। मैं देहरादून से आता हूं लिहाजा मुझे यह समझना था कि ये शो कैसे होते हैं और किस तरह से किए जाते हैं। मुझे लगता था कि ये शो फर्जी होते हैं, लेकिन इसमे आने के बाद मुझे समझ आया कि यह हकीकत है.

शो का अनुभव किया साझा
बता दें कि रोडीज का यह सीजन उस वक्त सुर्खियों में आजा जब शो के होस्ट रणविजय सिंह ने बीच में ही शो से अलग होने का फैसला लिया और उनकी जगह सोनू सूद को शो का होस्ट बनाया गया। सोनू सूद और रणविजय के बीच के अंतर के बारे में बात करते हुए आशीष ने कहा कि दोनों में अंतर यह था कि पिछले सीजन में कई सारे गैंग होते थे, लिहाजा आप अपना अकेले का खेल नहीं खेल सकते ते, आपको अपने दोस्त के खिलाफ जाना होता था क्योंकि आपके गैंग के लीडर आपसे कहते थे, जोकि काफी मुश्किल था। लेकिन इस सीजन में हम अपना खेल खुद से खेल सकते थे। खुद से अपने पार्टनर बना सकते थे। यह अच्छा अनुभव था। इस सीजन में हम बहुत घूमे, काफी बाइक चलाई, काफी कुछ सीखा।












Click it and Unblock the Notifications