हिंदू या मुस्लिम...इस धर्म से ताल्लुक रखते हैं Armaan Malik! ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ी दो बार शादी?
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं और वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ हंसी खुशी रह रहे हैं। चलिए जानते हैं कि, ऐसा क्या हुआ कि उन्हें दो शादियां क्यों करनी पड़ी।
Armaan Malik Married Twice: टिक-टॉक स्टार अरमान मलिक को कौन नहीं जानता। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी के जरिए अरमान पैसा कमाते हैं। लेकिन वह जितना अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। उससे ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

आखिर क्यों की अरमान मलिक ने दो बार शादी?
बता दें कि, अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं और उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की थी कि, दोनों प्रेगनेंट हो गई हैं। ऐसे में उनका लगातार बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने दो बार शादी की? ऐसा कैसे संभव है कि कानूनी तौर पर उनकी दो बार शादी हुई?

पहली पत्नी से है 6 साल का बच्चा
आपको बता दें कि, ये बात सच है अरमान मलिक ने दो बार शादी की है। पहली पत्नी के साथ उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। अरमान मलिक की पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है। जिनको अक्सर अरमान मलिक के साथ वीडियो में भी देखा जाता है। दोनों का एक 6 साल का बच्चा भी है।
दूसरी पत्नी से मंदिर में लिए 7 फेरे
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी का नाम कृतिका मलिक है। दोनों की कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर इन्होंने मंदिर में शादी की। यानी की अरमान मलिक की दूसरी बार लव मैरिज हुई है। फिलहाल कृतिका प्रेगनेंट हैं जिसकी जानकारी अरमान मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

अरमान मलिक का क्या है धर्म?
अब सभी फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं अरमान मलिक मुस्लिम खानदान से आते हैं इसलिए उन्होंने दो बार शादी की। लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है। अरमान के पहनावे की वजह से फैंस उन्हें हमेशा से मुस्लिम समझते थे।
इस वजह से अरमान मलिक ने की दो बार शादी
अब बात करते हैं कि, अरमान मलिक की दो शादी की। जी हां ये सच है कि, भारत में कानूनी तौर पर आप एक पत्नी होने के बावजूद दूसरी पत्नी को घर नहीं ला सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली पत्नी पति के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है। लेकिन अरमान मलिक की पत्नी को इससे कोई आपत्ति नहीं है इसलिए उन्होंने अरमान के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अरमान मलिक
मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों सुर्खियों में छाए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि, उनकी दोनों पत्नियां एकसाथ प्रेगनेंट हो गई हैँ। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। फैंस उनको ट्रोल कर उन पर गलत हरकत करने का आरोप लगा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने इसे घटिया हरकत तक बताया।












Click it and Unblock the Notifications