Shiv Sena Row: 'प्रेग्नेंट एकनाथ शिंदे ने 6 गद्दारों को दिया जन्म', संजय राउत को किसने बोला- गटरछाप आदमी?

Shiv Sena Row: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के बीच छिड़ा घमासान एक बार फिर चरम पर है। उद्धव ठाकरे खेमे (यूबीटी) के छह नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों के पाला बदलकर शिंदे गुट में शामिल होने से राज्य की सियासत गरमा गई है। इस बड़ी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के एक बयान ने सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया पर घमासान पैदा कर दिया है।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि 'एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने छह सांसदों को जन्म दिया है और यह डिलीवरी नंदनवन में हुई।' उन्होंने शिंदे के सरकारी आवास का ज़िक्र करते हुए यह बात कही, जहां शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले कई बागी सांसद कथित तौर पर इकट्ठा हुए थे।

Shiv Sena Row

आपको बता दें कि जो 6 सांसद आज शिंदे ग्रुप में शामिल हुए हैं, इनके नाम हैं जय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर।

'गद्दार को गद्दार ना कहें तो क्या कहें', संजय राउत भड़के

इससे पहले भी संजय राउत ने जब बागी नेताओं के लिए अर्मयादित शब्दों का प्रयोग किया था तो उनकी आलोचना हुई थी, इस पर संजय ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'समाज और राजनीति में जो गद्दार और बेईमान लोग हैं, उनके लिए वैसी ही भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जो नेता अपनी पार्टी से गद्दारी करते हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों, उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए, गद्दार को गद्दार ना कहें तो क्या कहें'।'

'गटर-छाप आदमी है संजय राउत'

शिवसेना UBT सांसद संजय राउत के आरोपों पर शिवसेना विधायक नीलेश नारायण राणे ने सीधा निशाना साधा और कहा कि 'संजय राउत जो कहते हैं, उसे इतनी अहमियत मत दीजिए। क्या उनके पास कोई सबूत है? वे किस आधार पर कह रहे हैं कि पैसे लिए गए? क्या आप हवाला में शामिल थे? मैं उनके सवालों का जवाब क्यों दूं? वे तो 'गटर-छाप' किस्म के आदमी हैं, मैं चुनकर आया हूं , उनकी तरह राज्यसभा वाला नहीं है।'

क्या कहा एकनाथ शिंदे ने?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि ' ऑपरेशन टाइगर सफल रहा, आज हमारे साथ 6 सांसद शामिल हुए हैं। संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टिकर। तो हमारे साथ यहां 3 संजय हैं। हमारे यहां एक और संजय राठौड़ (विधायक) भी हैं। जब हमारे यहां संजय हैं, तो किसी और संजय के बारे में बात करने की जरूरत नहीं है, और आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं।'

हमने 'छक्का' मारा: एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, 'आज हम इन 6 'कट्टर शिवसैनिक सांसदों' का बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की असली शिवसेना में स्वागत करते हैं। 2022 में हमने बगावत की थी, जब 40 विधायक हमारे साथ आए थे और इस बार हमने 'छक्का' मारा है। 2022 में हमने बालासाहेब की शिवसेना को बचाने के लिए वो बगावत की थी। यह 4 साल पहले हुई उसी बगावत का दूसरा चरण है। हम शिवसेना और बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए यहां हैं इसीलिए इन 6 सांसदों ने बालासाहेब की असली शिवसेना में आने का फैसला किया है।'

'संजय राउत तोड़ने-फोड़ने की बातें करते रहते हैं'

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कि , 'संजय राउत 'तोड़ने-फोड़ने' की बातें करते रह सकते हैं। हम सिर्फ़ 'जोड़ने और तरक्की' की बात करेंगे। हमारे नेता एकनाथ शिंदे ज़मीन से जुड़े जन-नेता हैं, जिन्होंने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान और मौक़ा दिया है और महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम किया है। अगर दो-तिहाई यानी छह में से चार सांसद साथ आना चाहते हैं, तो वे मर्जर क्लॉज़ के तहत ऐसा कर सकते हैं। दल-बदल विरोधी क़ानून साफ़ कहता है कि वे एक ग्रुप बना सकते हैं और जिसके साथ चाहें, जुड़ सकते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि UBT इतनी बेताबी से गलत नैरेटिव क्यों बनाने की कोशिश कर रहा है।'

कौन हैं संजय राउत?

संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और पार्टी के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक के रूप में जाने जाते हैं।संजय राउत ने पत्रकारिता से राजनीति में पहचान बनाई। वे शिवसेना के मुखपत्र सामना से जुड़े और बाद में पार्टी के सबसे मुखर प्रवक्ताओं में शामिल हुए। 2004 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे और तब से लगातार संसद के उच्च सदन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

संजय राउत का प्रोफाइल एक नजर में

  • पूरा नाम: संजय राजाराम राउत
  • जन्म: 15 नवंबर 1961, Alibag
  • शिक्षा: University of Mumbai से पढ़ाई
  • पेशा: राजनेता, पत्रकार, लेखक और फिल्म निर्माता
  • पार्टी: Uddhav Thackeray के नेतृत्व वाली Shiv Sena (UBT)
  • सांसद: महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य (2004 से लगातार)

 यह पढ़ें: Maharashtra MLC चुनाव में महायुति का क्लीन स्वीप, 17 में 16 सीटें जीती, उद्धव-पवार, कांग्रेस का क्यों सफाया?
यह पढ़ें: Maharashtra MLC चुनाव में महायुति का क्लीन स्वीप, 17 में 16 सीटें जीती, उद्धव-पवार, कांग्रेस का क्यों सफाया?
यह पढ़ें:Ankitaa Patil: पिता राजनीति के दिग्गज, पति का उद्धव से खास रिश्ता, कौन हैं अंकिता पाटिल ठाकरे?
यह पढ़ें:Ankitaa Patil: पिता राजनीति के दिग्गज, पति का उद्धव से खास रिश्ता, कौन हैं अंकिता पाटिल ठाकरे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+