Tunisha Sharma: तुनिषा केस में आखिर कौन है 'अली'? क्या शीजान के बाद इस शख्स को डेट कर रही थी एक्ट्रेस?
तुनिषा शर्मा मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है जिससे पूरे केस का रुख ही बदल गया। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने सुसाइड से पहले डेटिंग एप में अली नाम के शख्स से बात की थी।
Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। एक्ट्रेस की मां के मुताबिक, शीजान खान ने तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाया था। इस बीच अब शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने 9 जनवरी को वसई कोर्ट में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि, सुसाइड से 15 मिनट पहले तुनिषा ने डेटिंग एप पर अली नाम के एक शख्स से बात की थी।

शीजान खान के वकील का बड़ा दावा
कोर्ट में सुनवाई के दौरान शीजान खान के वकील ने दावा किया था कि, तुनिषा औऱ शीजान का पहले ही ब्रेकअप हो चुका था। लेकिन, ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने अपना अकाउंट डेटिंग एप पर बनाया था। इस एप के जरिए वह अली नाम के शख्स से वीडियो कॉल पर बात किया करती थी। इतना ही नहीं दोनों की मुलाकात भी हुई थी और एक्ट्रेस उनके साथ डेट पर गई थी। वहीं सुसाइड के 15 मिनट पहले तुनिषा की बात अली से हुई थी। अब इन सभी दावों पर तुनिषा शर्मा की मां ने अपना रिएक्शन दिया।

तुनिषा की अली नाम के शख्स से हुई थी बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान तुनिषा शर्मा की मां वनीता ने वकील के इन दावों पर बात की और कहा, इस शख्स के बारे में उन्हें तुनिषा ने बताया था। वह यह भी जानती थीं कि, दोनों की एक दूसरे से बातचीत होती है। उन्होंने कहा कि, क्योंकि तुनिषा शीजान संग हुए ब्रेकअप से आगे बढ़ना चाहती थीं।

तुनिषा की मां ने बताया कौन है अली?
वनीता शर्मा ने कहा कि, ''तुनिषा ने मुझे फोन किया था और बताया था कि वह जिम ट्रेनर अली से मिल रही थी। ये तीन महीने पहले उसका जिम ट्रेनर था। मौत से तीन दिन पहले वह उसके साथ बाहर खाना खाने बाहर गई थी और चैट पर बात कर रही थी। दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता था और दिसंबर तक दोनों की मुलाकात लगभग 3 बार हुई थी।

वकील के दावों को बताया बेबुनियाद
शीजान के वकील ने दावा किया था कि, दोनों की 21 और 23 दिसंबर को बात भी हुई थी और तुनिषा घर नहीं लौंटी। इस दावे को एक्ट्रेस की मां बेबुनियाद बताया और कहा कि, 'ये सब झूठ है इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है'। इसके अलावा तुनिषा की मां ने भी बताया कि, अंतिम संस्कार वाले दिन अली उनसे मिला था।

शीजान खान पर लगाया ये आरोप
तुनिषा की मां वनीता ने कहा कि, अगर कोई किसी से मिला हो तो मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है। शीजान खान और उनके वकील इस तरह की बेतुकी बात करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। शीजान के परिवार और वकील के पास इस तरह के बेतुके आरोप लगाने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन है। तुनिषा ने सुसाइड शीजान खान से हुए ब्रेकअप की वजह से किया था। इसलिए, ये लोग ये सब हरकतें कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications