कौन हैं एक्ट्रेस Lakshmi Menon? जिनसे IT कर्मचारी अपहरण मामले में पुलिस कर रही हैं पूछताछ
Actress Lakshmi Menon IT employee kidnapped Case: केरल के कोच्चि में अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन को एक आईटी कर्मचारी अपहरण मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए तलब किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बार में हुई किसी तकरार के बाद आईटी कर्मचारी को अपहरण कर पीटा गया और लक्ष्मी मेनन इस गिरोह का हिस्सा मानी जा रही हैं।
पुलिस ने इससे पहले गिरोह के अन्य सदस्यों मिधुन, अनीश और सोना मोल को गिरफ्तार किया था। लक्ष्मी मेनन ने 2011 में विनयन की फिल्म 'रघुविन्ते स्वांथम रजिया' से डेब्यू किया था और इसके बाद 'कुमकी', 'सुंदरपांडियन' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। पुलिस अब मामले में उनकी भूमिका की पुष्टि के लिए उनसे पूछताछ करेगी।

who is Actress Lakshmi Menon-कौन हैं लक्ष्मी मेनन?
लक्ष्मी मेनन क भारतीय अभिनेत्री हैं और मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। उनका जन्म 19 मई 1996 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में मलयालम फिल्म रघुविन्ते स्वांथम रजिया में सहायक भूमिका से की और 2012 में तमिल फिल्म सुंदर पांडियन में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई। अपने अभिनय के सफर में उन्हें आलोचनात्मक सराहना और कई पुरस्कार मिले, जिनमें फिल्मफेयर साउथ अवार्ड, तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड और दो SIIMA अवार्ड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान, या आमिर: 2025 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'धनकुबेर’ कौन? नेट वर्थ की जंग में किसका जलवा?
कैसे और कब हुई ये घटना?
यह पूरी घटना रविवार रात एर्नाकुलम नॉर्थ रेलवे ओवरब्रिज पर हुई, जहां से आरोपियों ने आईटी कर्मचारी का अपहरण किया। पुलिस का कहना है कि यह अपहरण उस बहस का नतीजा था, जो शिकायतकर्ता के दोस्त और अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन से जुड़े गैंग के बीच कोच्चि के एक रेस्टोबार में रात करीब 11 बजे हुई थी।
अभिनेत्री और तीन अन्य लोग शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों की कार का पीछा करते हुए पुल पर पहुंचे और वहां उनकी कार को रोक दिया। दोनों पक्षों में बहस हुई और तभी आरोपियों में से एक ने जबरन शिकायतकर्ता को उनकी कार में खींच लिया और तेज़ी से वहां से निकल गए। कार के अंदर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट, धमकियां और गाली-गलौज की गई।
करीब रात 12 बजे उसे पारावूर के वेदीमारा जंक्शन पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने वहीं से पीड़ित को उठाया और उसके बयान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री का फोन स्विच ऑफ है और वह फिलहाल फरार है। पुलिस उनका लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें The Ba***ds Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल ने लूट ली महफिल












Click it and Unblock the Notifications