Armaan kohli की वो बातें जो आप नहीं जानते, Bigg Boss में इस हरकत की वजह से हुए थे अरेस्ट

मुंबई, 29 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुई ड्रग्स जांच की आग अब एक्टर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली के घर तक जा पहुंची है। ड्रग्स मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीते शनिवार अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की और 12 घंटे लंबी पूछताछ के बाद एक्टर को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी ने अरमान कोहली के आवास पर ड्रग्स भी बरामद किया और पूछताछ में वह ठीक से सवालों के जवाब भी नहीं दे पा रहे थे। अरमान कोहली अब बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब वह किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में है, एक्टर का विवादों से पुराना नाता है।

कौन हैं अरमान कोहली?

कौन हैं अरमान कोहली?

अरमान कोहली का जन्म 23 मार्च 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राजकुमार कोहली हैं। उनकी माँ का नाम निशि कोहली जोकि एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। अरमान कोहली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की, माता-पिता का बैकग्राउंड फिल्मी होने की वजह से वह भी बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाना चाहते थे। हालांकि उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और एक्टर के तौर पर दर्शकों ने अरमान को रिजेक्ट कर दिया।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर

एक्टर अरमान कोहली ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वह फिल्म 'बदले की आग' और 'राज' में नजर आए। एक्टर के तौर पर अरमान कोहली ने साल 1992 में आई फिल्म 'विरुद्ध' से बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश की। उन्होंने दुश्मन जमाना, औलाद के दुश्मन, जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी, कोहरा, वीर, एलओसी कारगिल और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में काम किया।

'बिग बॉस 7' का रहे थे हिस्सा

'बिग बॉस 7' का रहे थे हिस्सा

अरमान कोहली आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आए थे, इससे पहले उन्होंने छोटो पर्दे के विवादित शो 'बिग बॉस 7' में भी हिस्सा लिया था। कहते हैं बिग बॉस में सलमान खान से रिश्तों के चलते ही उन्हें 'प्रेम रतन धन पायो' में काम करने का मौका मिला था। सलमान खान संग फिल्म करने के बाद एक बार फिर अरमान कोहली की बॉलीवुड में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में फिर नाकामयाब रहे।

काजोल की बहन तनीषा संग अरमान की नजदीकियां

काजोल की बहन तनीषा संग अरमान की नजदीकियां

'बिग बॉस 7' में अरमान कोहली ने काफी सुर्खियां बंटोरी थी, शो में उनके गुस्सैल मिजाज और एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी के साथ नजदीकियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बिग बॉस में तनीषा और अरमान कोहली को साथ समय बिताते देखा गया था, दोनों के बीच रिश्ते को देख दर्शकों को लगना लगा था कि वह रिलेशनशिप में हैं। कई बार तो शो के होस्ट सलमान खान भी तनीषा और अरमान को छेड़ते नजर आए थे। शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई फंक्शन में साथ नजर आए, हालांकि बाद में उनके ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं।

अरमान कोहली का विवादों से पुराना नाता

अरमान कोहली का विवादों से पुराना नाता

ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी से पहले भी अरमान कोहली कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुके हैं। साल 2018 में उनके साथ लिव इन में रह रहीं नीरू रंधावा ने अरमान पर मार-पीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया था। इसके अलावा बिग बॉस में सोफिया हयात के साथ फिजिकल होने की वजह अरमान को अरेस्ट भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने उनपर फिजिकल होने का आरोप लगा चुकी हैं, दोनों थोड़े समय के लिए रिलेशनशिप में थे। अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से अरमान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

अरमान कोहली से पहले इन सेलेब्स के सामने आए नाम

अरमान कोहली से पहले इन सेलेब्स के सामने आए नाम

अरमान कोहली अब ड्रग्स मामले में बुरी तरह फंस चुके हैं, इससे पहले हुई कॉन्ट्रोवर्सी में तो वह किसी तरह बचते आए लेकिन अब इस मामले में उनको राहत मिलने मुश्किल दिखाई दे रही है। बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी हरकत में आई थी। इस मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों से भी एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। इस लिस्ट में भारती सिंह, राकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सेलेब्स का भी नाम शामिल है। भारती सिंह और उनके हसबेंड हर्ष लिंबाचिया को तो जेल तक जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: एक्टर अरमान कोहली को NCB ने किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान घर पर मिला था ड्रग्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+