एक्टर अरमान कोहली को NCB ने किया गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान घर पर मिला था ड्रग्स
मुंबई, 29 अगस्त। फिल्म अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने अरमान कोहली को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। आज उन्हें सिटी कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि एनसीबी की टीम ने शनिवार को अरमान कोहली के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद एनसीबी की टीम अरमान कोहली को घर से लेकर उनके ऑफिस गई थी। एनसीबी का कहना है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरन अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर से ड्रग्स मिला था, हम उनसे एनसीबी के ऑफिस में पूछताछ करेंगे।

इससे पहले शनिवार को अरमान के घर पर छापेमारी के बाद एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि अरमान कोहली के ठिकानों पर छापेमारी के बाद उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उनके जवाब अलग-अलग थे। जिसके बाद उन्हे पूछताछ के लिए कस्टडी में ले लिया गया और एनसीबी दफ्तर में उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि अरमान कोहली बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों प्रेम रतन धन पायो, एलओसी कारगिल, जानी दुश्मन में काम किया है।
अरमान कोहली और ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को एनडीपीसी एक्ट की धारा 21(a), 27(a), 28, 29, 30, और 35 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी ने मुंबई के सबअर्बन अंधेरी स्थित अरमान कोहली के घर पर छापेमारी की थी इस दौरान उनके पास से कुछ मात्रा में कोकेन ड्रग्स मिली थी। जिसके बाद एनसीबी ने उन्हे कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी। अरमान कोहली से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद आज उन्हें सिटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications