वाइट बिकिनी में सुहाना खान नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस ने चलाया बोल्डनेस का जादू, जानें कौन हैं ये हीरोइन

Suhana Khan Viral Photo: एक एक्ट्रेस समदंर किनारे वाइट कलर की बिकिनी पहनकर बैठी हुई है लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि बिकिनी में दिख रही लड़की सुहाना खान हैं।

suhana khan

Suhana Khan Viral Photo: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में सुाहाना खान के लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर आग लगी दी थी। आजकल सुहाना खान हर बड़ी पार्टीज और इवेंट्स में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक बिकिनी फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद यूजर्स दावा करने लगे हैं कि बिकिनी में दिख रही लड़की कोई और नहीं बल्कि सुहाना खान हैं। आइए आपको बताते हैं इस फोटो की सच्चाई के बारे में।

बिकिनी फोटो हो रही है वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बिकिनी फोटो में मौजूद लड़की को सुहाना खान बताया जा रहा है। दरअसल उस फोटो में देखा जा सकता है कि एक एक्ट्रेस समदंर किनारे वाइट कलर की बिकिनी पहनकर बैठी हुई है लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। इस तस्वीर को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि बिकिनी में दिख रही लड़की सुहाना खान हैं। आपको बता दें कि ये फोटो सुहाना खान की नहीं बल्कि साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस शानवी श्रीवास्तव की है।

कौन है शानवी श्रीवास्तव
शानवी श्रीवास्व साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आजमगढ़ की रहने वाली शानवी श्रीवास्तव ने साल 012 में अपनी पढ़ाई पूरी कर तेलुगू फिल्म लवली से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शानवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश हीरोइनों में से एक हैं। शानवी श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सुहाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+