Celebrities Trolled: बयानों से लेकर अजब-गजब लुक्स तक, इस हफ्ते ये सेलेब्स हुए बुरी तरह ट्रोल

इस हफ्ते सोशल मीडिया पर कईं सितारों को अपने बयान या फिर अपने लुक्स के चलते ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। जिसमें रणवीर सिंह, मलाइका अरोड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

मुंबई, 29 मई: बॉलीवुड जगत के सितारे जब से सोशल मीडिया से जुड़े हैं तब से उन्हें कभी अपने लुक्स या फिर किसी बयान के कारण ट्रोल होना पड़ा। एक दो नहीं बल्कि सितारों में कई ऐसे नाम हैं जो किसी ना किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। अब इस हफ्ते की बात करें तो इस हफ्ते दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह मलाइका अरोड़ा समेत कईं ऐसे सितारे हैं जो ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं।

इस हफ्ते कौन सितारे हुए ट्रोल?

इस हफ्ते कौन सितारे हुए ट्रोल?

बॉलीवुड की दुनिया में वो सितारे जो हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उनको जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जाने लगा है। कई बार ये ट्रालिंग किसी बड़े विवाद पर या बयान पर होती या फिर किसी स्टार के अटपटे लुक पर। इसके चलते इन सितारों को सोशल मीडिया पर यूजर्स से कईं बार खरी खोटी सुननी पड़ती है। अगर इस हफ्ते की बात करें तो ऐसे कईं सितारे हैं जिन्हें अलग-अलग वजह से बीते दिनों में ट्रोल किया गया है।

दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल अपना जलवा बिखेर रही हैं। दीपिका अब तक कईं अलग-अलग लुक्स में नजर आ चुकी हैं। उनको अपने लुक्स से एक तरफ सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी एक ड्रेस के कारण ट्रोल हो गईं। दीपिका पादुकोण का ऑरेंज गाउन काफी खूबसूरत था। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। लेकिन फैंस को उनका ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। दीपिका को इसके कारण 'खराब शो' के लिए ट्रोल किया गया।

रणवीर सिंह ने किया कमल हासन को सपोर्ट

रणवीर सिंह ने किया कमल हासन को सपोर्ट

कमल हासन की एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म 'विक्रम' के सपोर्ट में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था रणवीर सिंह को इसके कारण नेटिजेन्स ने ट्रोल कर दिया। अभिनेता ने पोस्ट किया था, "मेरे प्रतिभाशाली दोस्त लोकेश @Dir_Lokesh और भारतीय सिनेमा के दिग्गज @ikamalhaasan को चीयर्स! यह ट्रेलर आग है।"

मलाइका अरोड़ा ने पहनी अजब-गजब ड्रेस

मलाइका अरोड़ा ने पहनी अजब-गजब ड्रेस

फिल्म निर्देशक करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड का जमावड़ा देखने को मिला। इस पार्टी में लगभग बॉलीवुड के हर बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा भी पहुंची। पार्टी में उन्होंने एक नियॉन ग्रीन ब्लेज़र और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ एक गुलाबी साटन ब्रैलेट टॉप पहना था। उनका ये लुक फैंस को पसंद नहीं आया और फैशन सेंस की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ड्रेसिंग सेंस पूरी तरह से थर्ड क्लास है' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतना टैकल आउटफिट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+