'गोविंदा सर कहां हैं?', पत्नी सुनीता आहूजा ने बनाया ऐसा मुंह, बौखलाए लोग और फिर जो हुआ

Sunita Ahuja On Govinda: पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्मों के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लोगों के बीच चर्चा का विषय हने हुए हैं। खबर थी कि कपल का तलाक होने वाला है। हालांकि बाद में दोनों ने इस बात को अफवाह बताया था।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का वीडियो हुआ वायरल
अब गत 27 मार्च 2025 को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इस दौरान मां-बेटे की जोड़ी काफी स्टाइलिश अंदाज में इवेंट में एंट्री करती नजर आई। वहीं जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से उनके पति गोविंदा के बारे में पूछा तो उन्होंने बहुत ही गंदा रिस्पॉन्स किया।

Sunita Ahuja On Govinda

पैपराजी ने सुनीता आहूजा से पूछा ऐसा सवाल

-गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन देखकर न सिर्फ पैपराजी बल्कि आम लोग भी हैरान हो गए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गत 27 मार्च 2025 को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई में आयोजित हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं।

-पति गोविंदा के साथ आने के बजाय सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ इस इवेंट में पहुंची थीं। सुनीता ने रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। उन्होंने पीच-टोन्ड सीक्विन्ड को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसके ऊपर पिंक फ्लोरल डिटेलिंग थी। उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप, ओपन हेयर और स्लीक डैंगलिंग इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था।

सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा रिएक्शन

-वहीं गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ब्लैक शर्ट, ब्राउन शेड्स, क्रीम कलर के ब्लेजर और मैचिंग पैंट में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। वहां मौजूद पैपराजी ने सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। इसके बाद पैपराजी ने सुनीता से पूछा- गोविंदा सर कहां हैं? ये सुनकर सुनीता आड़ा-तिरछा मुंह बनाती हुई नजर आईं और हैरानी से कहा- क्या। उसके बाद वह जोर से हंस पड़ीं।

-इसके बाद पैपराजी ने सुनीता से पूछा कि क्या गोविंदा लेट से एंट्री करेंगे तो इस पर पत्नी ने कहा- लास्ट बट नॉट द लीस्ट। जैसे ही वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हुईं, एक फोटोग्राफर ने कहा पैपराजी जोड़ी नंबर 1 एक्टर को मिस कर रहे हैं। सुनीता ने भी बिना किसी देरी के मुस्कुराते हुए कहा- हमलोग भी कर रहे हैं।

सुनीता पर भड़के गोविंदा के फैंस

वहीं सुनीता आहूजा का इस तरह का रिएक्शन देखकर गोविंदा के फैंस काफी भड़क गए हैं। लोग सुनीता के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- माफ करें, लेकिन आप गोविंदा के नाम और विरासत से जानी जाती हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- उन्हें याद रखना चाहिए कि वह और उनके बच्चे जो कुछ भी हैं या जिसके लिए जाने जाते हैं, वह गोविंदा और उनके स्टारडम की वजह से ही है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक के रूमर्स

-आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक के रूमर्स फैल गए थे। हालांकि सुनीता ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और कहा था- अलग-अलग रहने का मतलब ये नहीं है कि हमारे बीच सब खराब हो चुका है।

-सुनीता आहूजा ने कहा था कि बेटी और परिवार की वजह से गोविंदा घर से अलग रहते हैं। सुनीता ने कहा था कि गोविंदा को राजनीति को भी समय देना था और उसके लिए परिवार से दूर रहना जरूरी है। पत्नी ने आगे कहा था- इस दुनिया में कोई ऐसा नहीं है जो मुझे और गोविंदा को अलग कर सकता हो।

-आपको बता दें कि गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता से शादी की थी। कपल की एक बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+