कैंसर ट्रीटमेंट के बीच ये कहां चली गईं हिना खान? वायरल हो रही हैं ऐसी तस्वीरें

Hina Khan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वो धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

ट्रीटमेंट के बीच कहां पहुंची हैं हिना खान
हिना खान हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना खुद से अपने हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बीच हिना खान ने एक बार फिर से अपनी ट्रैवलिंग की फोटोज शेयर की है, जिनको देखकर कुछ लोगों के मन में सवाल है कि कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना कहां गई हैं।

hina khan

हिना खान ने शेयर की फोटोज
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी पोस्ट शेयर की हैं। पहले पोस्ट में हिना खान ने अपने पासपोर्ट की फोटो और कॉफी गिलास की फोटो शेयर की है। इस फोटो में हिना का चश्मा भी नजर आ रहा है। दूसरे फोटो में हिना ने गाड़ी से फोटो शेयर की है, जिसकी सीट स्क्रीन पर किसी बीच की फोटो नजर आ रही है। वहीं तीसरे फोटो में हिना खान ने बहुत सारे स्नैक्स की तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने इंडिगो एयरलाइस को थैंक्स भी किया है।

फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं हिना खान
इसके बाद हिना खान ने अपने पोस्ट में अपनी नो फिल्टर सेल्फी शेयर की है, जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने पूछा है कि मैं कैसी लग रही हूं। इसके अगले पोस्ट में हिना ने एक बीच जैसी फोटो शेयर की है, जिसमें एक फ्लाइट भी नजर आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस ने बीच से कोकोनट की फोटो शेयर की है और लिखा है वेलकम ड्रिंक।

सुकून के पल बिता रही हैं एक्ट्रेस
हिना खान ने इस सबके बाद एक कार की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फोटो और शेयर की हैं और सबसे आखिर में उन्होंने रात के व्यू की तस्वीर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है- सुकून। हिना के इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि वह किसी इलाज या फिर काम के लिए बाहर नहीं गई हैं बल्कि सुकून के पल बिता रही हैं।

मालदीव घूम रही हैं हिना खान
आपको बता दें कि हिना खान इस समय मालदीव में हैं और वहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जानकारी के अनुसार हिना खान इन दिनों अपने कैंसर का इलाज भी करवा रही हैं। खबर है कि अमेरिका में हिना खान का इलाज चल रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने लोगों ने अपने लिए दुआ मांगने के लिए भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+