जब सनी देओल ने शाहरुख खान को कहा था 'मुजरेवाली', तो बौखलाए किंग खान बोले- बोले - 'सिर्फ अमीर ही मुझे..'
Sunny Deol On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर की फिल्म रिलीज होने में सिर्फ 2 दिन बचे हैं ऐसे में वह फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई थी।
जब सनी देओल ने शाहरुख को कहा था मुजरेवाली
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। शाहरुख खान और सनी देओल के बीच तकरार से तो हर कोई वाकिफ होगा। एक समय था जब दोनों किसी भी इंटरव्यू में एक दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। यहां तक कि एक बार सनी देओल ने शाहरुख खान के शादियों में डांस पर कसते हुए मुजरेवाली तक कह दिया था।

आप अपनी गरिमा को भूल जाते हैं
दरअसल, सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना किंग खान का नाम लिए कहा था कि, 'जब आप दूसरों की शादी में डांस करते हैं तो आप अपनी गरिमा को भूल जाते हैं। हालांकि अब ये चीज फैशन बन चुकी है। लेकिन मेरा मानना है ऐसा करके लोग अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खो रहे हैं। हम सभी एक्टर्स हैं, वो लोग नहीं जो तमाशा करते हैं। केवल मुजरावालियां ही शादियों में डांस करती हैं एक्टर्स नहीं।'
शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
हालांकि सनी देओल के इस बयान पर शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि, "ये मेरे लिए पैसों से जुड़ा है क्योंकि मैं इन पैसों का इस्तेमाल अपनी फिल्मों को बनाने के लिए लगाता हूं। इसलिए मुझे फिल्म बनाने के लिए पैसा उधार मांगने की जरूरत नहीं पड़ती है। किसी के लिए भी सबसे खुशी का पल शादी है। मुझे लोगों की खुशी में शामिल होना पसंद है। दुनिया में केवल अमीर लोग ही मुझे अफोर्ड कर सकते हैं।"
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज हुआ। जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications