जब Shweta Bachchan ने कहा था,'मेरा फोन तक नहीं उठाती ऐश्वर्या', बताया किन आदतों की वजह से हैं दूरियां!
श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बॉन्डिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार श्वेता ने ऐश्वर्या की कुछ आदतों का खुलासा किया था जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।
Shweta And Aishwarya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। उनकी अपने ससुराल में ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। समय-समय पर एक्ट्रेस अपने इंटरव्यूज में बच्चन फैमिली की खूब तारीफ करती हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की अपनी ननद श्वेता से इतनी अच्छी बॉन्डिंग नहीं है। दोनों को बहुत कम साथ में देखा जाता है।
श्वेता बच्चन ने एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भाभी ऐश्वर्या राय की कुछ आदतों के बारे में बताया था जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। दरअसल, इस शो में श्वेता अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या की कुछ आदते ऐसी हैं जिसे समझ पाना काफी मुश्किल है।

इस चैट शो में भाभी ऐश्वर्या संग श्वेता ने अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की थी। श्वेता ने कहा था, 'ऐश्वर्या की सबसे खराब आदत है कि उन्हें फोन-मैसेज का जवाब देने की आदत नहीं है। वह कभी भी मेरे फोन कॉल्स का जवाब नहीं देती हैं। वह टाइम मैनेजमेंट बनाए रखने में भी बहुत खराब हैं, जिसकी वजह से अक्सर सभी को देर होती है।'
इसके बाद जब करण जौहर ने अभिषेक से पूछा कि, "उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी आदत नहीं पसंद? तो एक्टर ने कहा, मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं क्योंकि वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं। लेकिन हां उनकी पैकिंग स्किल्स बहुत बेकार जो कि कोई भी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।" ये सुनकर करण हंसने लगते हैं।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन अपने रिश्ते की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि जहां ऐश्वर्या राय किसी इवेंट में अपने पति और बेटी के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं। वहीं श्वेता बच्चन अपने पिता अमिताभ और मां जया बच्चन के साथ पोज देती हैं। दोनों के बीच ये मनमुटाब किसी से भी नहीं छुपा है।
हाल ही में पेरिस फैशन वीक में भी ये नजारा देखने को मिला। ऐश्वर्या राय के साथ श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भी रैंप वॉक किया था। इस खास मौके पर नव्या का उत्साह बढ़ाने के लिए श्वेता के साथ जया बच्चन पेरिस पहुंची। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। लेकिन एक भी फोटो में ऐश्वर्या नजर नहीं आई जिसकी वजह से वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications