'ड्रग्स लेता है क्या...', जब नशे में डूबे कपिल शर्मा को शाहरुख ने संभाला, खत्म होने की कगार पर था करियर

Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि एक वक्त ऐसा था जब वह डिप्रेशन में थे, बहुत शराब पीने लगे थे और हमेशा अपनी शूटिंग रद्द कर देते थे। कपिल ने कहा उस दौरान शाहरुख ने उनकी काउंसलिंग की थी।

shah rukh khan kapil sharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आजतक पर सीधी बात के नए एपिसोड में अपने शराब की लत से जूझने और डिप्रेशन के दौर के बारे में बात की है। कपिल शर्मा ने बताया है कि कैसे डिप्रेशन और नशे की लत से निकलने में सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनकी मदद की थी। कपिल ने बताया कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर था, उस दौरान में शाहरुख उनसे मिलने आए थे और एक घंटे तक ड्राइव पर ले जाकर समझाया था।

कपिल शर्मा उस वक्त चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी शूटिंग कैंसिल कर दी थी। अब कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि वह उनका डिप्रेशन का दौर था और शाहरुख खान ने इससे निकलने में उनकी मदद की थी।

कपिल शर्मा बोले- मैं डिप्रेशन में था...

कपिल शर्मा बोले- मैं डिप्रेशन में था...

आजतक के सीधी बात में कपिल शर्मा ने कहा कि एक बार शाहरुख खान उनकी लोकेशन के पास शूटिंग कर रहे थे और उनसे मिलने के लिए खुद आए थे। कपिल ने कहा, "वह मेरे लिए डिप्रेशन का दौर था। मैं बहुत पीता था और अपने शूट रद्द करवाता था। इसकी वजह से मुझे दोषी महसूस होता था। इसी वजह से शाहरुख भाई के साथ भी मेरा शूट भी रद्द हो गया था। एक दिन था। जब वह मेरे शूट लोकेशन के पास फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे तो वह विशेष रूप से मुझसे मिलने आए।''

'शाहरुख ने मुझे अपनी कार में बिठाया और...'

'शाहरुख ने मुझे अपनी कार में बिठाया और...'

कपिल शर्मा ने आगे कहा, ''शाहरुख भाई ने इतना स्टारडम देखा है तो उन्हें समझ में आ गया होगा कि मैं कहां से आ रहा हूं। उन्होंने मुझे अपनी कार में बिठाया और एक घंटे तक मुझसे बात की। उन्होंने मुझसे पूछा 'ड्रग्स लेने लग गया है क्या? तो मैंने उनसे कहा कि नहीं, मैंने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स को हाथ नहीं लगाया। मैंने उन्हें बताया कि मैं किस बात से परेशान हूं और मेरी लाइफ में क्या चल रहा है। उन्होंने कुछ अच्छे तरीके बताए मेरे लिए। ये पहली बार था, जब मैं डिप्रेशन से जूझ रहा था, मुझे नहीं पता था कि इस दौर से कैसे बाहर निकलना है।''

आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं कपिल

आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं कपिल

कपिल शर्मा इन दिनों नंदिता दास के साथ अपनी आने वाली फिल्म Zwigato को लेकर चर्चाओं में हैं। नंदिता द्वारा निर्देशित और अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 17 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ सहाना गोस्वामी भी हैं। भुवनेश्वर में स्थित Zwigato एक फूड डिलीवरी राइडर की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+