ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी से क्यों खुश थे सलमान खान? एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर कही थी ये बात

Salman Khan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट जोड़ी में से एक है। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी। लेकिन अभिषेक से पहले ऐश्वर्या राय सलमान खान को डेट कर रही थी। हर किसी को लगने लगा था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

एक वक्त था जब बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चे थे। लेकिन बाद में ये जोड़ी अलग हो गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस की लाइफ में अभिषेक बच्चन आए और फिर एक्ट्रेस बच्चन परिवार की बहू बन गई। उस दौरान मीडिया में खबरें फैलने लगी कि सलमान खान इस शादी से काफी दुखी हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

 Abhishek Bachchan

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के बच्चन परिवार से अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय की शादी के बाद अभिषेक बच्चन से वह अक्सर दूरी बनाकर रहते हैं। भाईजान से एक बार इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में दिए इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया था। ऐसे में भाईजान ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

सलमान खान ने इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक औऱ ऐश्वर्या राय की शादी पर खुशी जताई थी साथ ही उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ भी की। भाईजान ने कहा था कि, 'इतने साल बीत गए। वह किसी की पत्नी है, और मुझे बहुत खुशी है कि उसने अभिषेक से शादी की है। मुझे लगता है कि अभिषेक काफी अच्छा लड़का है और उसने अब शादी कर ली है।'

बता दें कि, बीते कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। बीच में अफवाह फैली थी कि ऐश्वर्या ने अपना ससुराल छोड़ दिया और मायके में बेटी आराध्या बच्चन के साथ शिफ्ट हो गई। लेकिन बाद में अभिषेक और ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने साथ आकर इन अफवाहों पर पुर्ण विराम लगा दिया था। फिलहाल दोनों के बीच सब ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+