'गलत खान से शादी कर ली' क्यों सलमान खान ने करीना कपूर को दी थी ऐसी राय? सैफ से शादी के बाद का VIDEO वायरल
Salman Khan Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बिग-बॉस 17 के बाद अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म द बुल को लेकर चर्चा में है। एक्टर फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान और करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये वीडियो सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 6 का है। जब करीना कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने खूब एक दूसरे के साथ मस्ती की। ये बात साल 2013 की है जब करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली थी। कपल की शादी साल 2012 में हुई थी। उसके बाद करीना फेविकॉल से गाने को प्रमोट करने बिग-बॉस गई थीं।

वीडियो में सलमान खान करीना कपूर से पूछते हैं कि, 'क्या उनके पास सैफ के लिए कोई मैसेज है? करीना इसके जवाब में कहती हैं कि, 'हाय सैफ।' ये सुनकर सलमान खान करीना का मजाक उड़ाने लगते हैं। इसके बाद उन्होंने करीना और सैफ की शादी पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'गलत खान से शादी करली आपने।' अब उनका ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सलमान खान की इस बात को सुनकर करीना कपूर हंसने लगती हैं। वहीं फैंस को भी भाईजान का ये सेंस ऑफ ह्यूमर काफी पसंद आया। बता दें कि, करीना और सलमान ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान और मिस्टर और मिसेज खन्ना जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी हिट रही।
वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान की बात करें तो दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। जबकि इस शादी से उस दौरान काफी बवाल भी हुआ था। हालांकि अब कपल अपनी शादीशुदा लाइफ से काफी खुश हैं। दोनों के दो बेटे भी हैं जिनका नाम जेह और तैमूर है।












Click it and Unblock the Notifications