फिल्म में शशि थरूर को विदेश मंत्री बनाना चाहते थे सलमान, इस वजह से उन्होंने कर दिया था इनकार

नई दिल्ली, 29 अगस्त: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रूस में हैं, जहां पर वो मनीष शर्मा के निर्देशन में टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे। उनके साथ उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ भी मौजूद हैं, जो टाइगर सीरीज की दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में सलमान के भतीजे निर्वाण खान भी रूस पहुंचे थे, जिन्होंने अपने अंकल के साथ जमकर मस्ती की, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सलमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को भी अपनी फिल्म में रोल ऑफर कर चुके हैं।

इंटरव्यू में किया था खुलासा

इंटरव्यू में किया था खुलासा

दरअसल 2018 में शशि थरूर ने जेनिस सिकेरा (Janice Sequeira) को एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि सलमान खान चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म में विदेश मंत्री की भूमिका निभाऊं लेकिन उनको ये प्रस्ताव मंजूर नहीं था। जिस वजह से उन्होंने सलमान को साफतौर पर मना कर दिया। थरूर के मुताबिक उनके एक अच्छे दोस्त ने उन्हें सलाह देते हुए कहा था कि अगर तुम राजनीति में रहते हुए असल में देश का विदेश मंत्री बनना चाहते हो, तो तुम फिल्म में विदेश मंत्री का रोल ना निभाओ।

क्या अंदाज अपना-अपना में किया काम?

क्या अंदाज अपना-अपना में किया काम?

थरूर के मुताबिक सलमान के प्रस्ताव पर उन्होंने तुरंत मना नहीं किया था, बल्कि काफी सोच समझ कर वो फैसला लिया। वहीं लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर ये बात होती आई है कि "अंदाज अपना-अपना" फिल्म में शशि थरूर ने एक्टिंग की थी। उस इंटरव्यू के दौरान थरूर ने इस अफवाह पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो उस जमाने में संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहे थे। जो एक्टर उस फिल्म में था, वो उनके जैसा दिखता है, इसी वजह से लोगों को गलतफहमी हुई।

फ्लाइट में हुई थी मुलाकात

फ्लाइट में हुई थी मुलाकात

उन्होंने इंटरव्यू में सलमान के साथ मुलाकात का जिक्र किया था। थरूर के मुताबिक एक बार वो जयपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। तभी उनको फ्लाइट में सलमान खान मिल गए। उन्होंने उस दौरान सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वो फ्लाइट करीब साढ़े चार घंटे लेट थी।

निर्वाण के साथ डाली फोटो

निर्वाण के साथ डाली फोटो

सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वे सोहेल खान के बेटे निर्वाण के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- चाचा भतीजा.. फोटो में दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में टहलते हुए नजर आए। उस दौरान सलमान खान ने व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू टॉर्न डैनिम पहनी थी, जबकि उनके सिर पर कैप थी। वहीं निर्वाण ग्रे टी शर्ट, ब्लैक जैकेट और कार्गो पैंट में दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+