जब सुनील शेट्टी के लिए रोते हुए सलमान खान ने कही ये बात, बोले- मेरे पास नहीं थे पैसे, उन्होंने दिलाए थे कपड़े

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आंखें तब नम हुईं जब उन्होंने सुनील शेट्टी की मदद के बारे में कैमरे के सामने बताना शुरू किया।

मुंबई, 11 अगस्तः बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान ने पिछले कई सालों में कई नए उभरते कालकारों की मदद की है। सलमान खान ने खुद कई नए कलाकारों को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है ताकि वह अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर सकें। इंडस्ट्री में फेमस है कि सलमान खान जब किसी की मदद करते हैं या फिर किसी से दोस्ती कर लेते हैं तो उसे दिलों जान से निभाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि सलमान खान की दोस्ती सुनील शेट्टी के साथ भी बेहद गहरी है। सलमान खान अपने स्ट्रगल के दिनों से सुनील शेट्टी को जानते हैं। आज सुनील शेट्टी का 61वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं एक ऐसे किस्से के बारे में जिसमें सलमान खान कैमरे के सामने सुनील शेट्टी के प्यार को याद कर रोने लगे थे।

स्ट्रगल के दिनों को याद कर रोए थे सलमान खान

स्ट्रगल के दिनों को याद कर रोए थे सलमान खान

आपको बता दें कि आईफा अवॉर्ड 2022 के दौरान सलमान खान की आंखें तब नम हुईं जब उन्होंने सुनील शेट्टी की मदद के बारे में कैमरे के सामने बताना शुरू किया। सलमान खान ने वहां मौजूद सभी लोगों को बताया कि कैसे जब स्ट्रगल के दिनों में उनके पास पैसे नहीं थे तो सुनील शेट्टी ने उन्हें कपड़े और कई महंगी चीजें गिफ्ट कर दी थीं।

सलमान का वीडियो हुआ था वायरल

सलमान खान का ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। आईफा अवॉर्ड्स 2022 के वायरल वीडियो में होस्ट रितेश देशमुख सलमान खान से पूछते हैं- भाउ आपकी लाइफ का सबसे मेमोरेबल मोमेंट कौन सा है।

सलमान खान ने कहा- मेरे पास नहीं थे पैसे

सलमान खान ने कहा- मेरे पास नहीं थे पैसे

रितेश के इस सवाल के जवाब में सलमान खान कहते हैं- काफी साल पहले मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे। उस वक्त सुनील शेट्टी यानी कि अन्ना की दुकान थी। एक दिन मैं वहां पर चला गया, वह बहुत महंगी दुकान थी। मैं वहां एक टी-शर्ट और जीन्स भी अफॉर्ड नहीं कर सकता था। यही वजह थी कि मैं वहां से घर वापस लौट आया।

सुनील शेट्टी ने गिफ्ट किया पर्स और जीन्स

इसके बाद सुनील शेट्टी ने मुझे अपनी तरफ से एक स्टोन वॉश की जीन्स दी थी, लेकिन मेरी नजर उस पर्स पर थी। मुझे पता था मैं वह नहीं खरीद सकता, क्योंकि मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, लेकिन सुनील ने मेरी आंखें देखी और मुझे वो दिलाने का फैसला लिया जो भी मैं चाहता था।

सुनील शेट्टी को याद कर भावुक हुए सलमान

सुनील शेट्टी को याद कर भावुक हुए सलमान

इस दौरान वहां मौजूद सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की ओर इशारा करते हुए सलमान खान ने कहा- इसके बाद इनके फादर मुझे अपने घर पर लेकर गए और मुझे वह पर्स गिफ्ट कर दिया। ये किस्सा बताते हुए सलमान खान भावुक हो गए और अपने आंसू रोक नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने अहान शेट्टी को गले लगा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+