जब रेखा ने अमिताभ बच्चन के लिए सरेआम कबूला था प्यार, जया बच्चन को लेकर बोलीं-' हम जब मिलते हैं तो...'
Rekha And Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के चर्चे होते हैं। भले ही बिग बी ने कभी रेखा से हुए प्यार को स्वीकार नहीं किया लेकिन रेखा आज भी दिल ही दिल में उन्हें चाहती हैं। सिमी ग्रेवाल के शो में एक बार रेखा ने अमिताभ बच्चन से हुए प्यार को भी कबूला था।
साल 2001 में रेखा से जब सिमी ग्रेवाल ने पूछा था कि सीधे तौर पर पूछा था कि क्या आपको कभी भी अमिताभ बच्चन से प्यार हुआ है? इसका जवाब देते हुए रेखा ने साफ शब्दों में कहा था कि, 'बिल्कुल यह बहुत ही बेवकूफों वाला सवाल है।'

रेखा ने बातचीत के दौरान आगे कहा था कि, "मुझे आजतक ऐसा कोई पुरुष, महिला या बच्चा नहीं मिला जिसे बिग बी से प्यार ना हो। फिर मैं कैसे उनसे प्यार किए बिना रह पाती। बेशक मैं उनसे प्यार करती हूं और दुनिया भर का प्यार आप ले लीजिए और उसमें थोड़ा और जोड़ लीजिए। मैं उस इंसान से इतना ज्यादा प्यार करती हूं।"
हालाँकि, रेखा ने अमिताभ बच्चन के साथ किसी भी निजी संबंध से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, 'उनके साथ मेरा कभी भी कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था, यह सच है। कभी भी नहीं। विवादों और अटकलों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं थी।' बातचीत के दौरान रेखा ने जया बच्चन संग रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की।
रेखा ने बताया कि अमिताभ बच्चन उड़ी रिलेशनशिप की अफवाह से पहले उनके जया बच्चन संग कैसे संबंध थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'दीदीभाई बहुत ही ज्यादा समझदार हैं। मुझे अभी तक ऐसी कोई महिला नहीं मिली है जो इतनी एकजुट हो। मैं उस महिला की प्रशंसा करती हूं। मीडिया में उड़ी इन अफवाहों से पहले हमारा एक ग्रुप था हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे और हमारे बीच रिश्ता था. वह मेरी दीदीभाई थीं, अब भी हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, उसे कोई छीन नहीं सकता। भगवान का शुक्र है कि उसे भी इसका एहसास है। जब भी हम मिलते हैं वह बहुत प्यारी होती है।'
बता दें कि, साल 1973 में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी हो गई थी। लेकिन जब साल 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' आई तो उसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि अमिताभ बच्चन और रेखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और इनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री हिट रही। लेकिन जब दोनों के अफेयर की बात जया के कानों तक पहुंची तो फिर रेखा को बिग बी से अलग होना पड़ा। इसके बाद रेखा और अमिताभ बच्चन ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications