Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Salman khan को लोग ऐसा-वैसा...राहुल रॉय ने किया खुलासा कैसे सलमान खान ने बचाई थी उनकी जान

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि दरियादिली के लिए भी जाने- जाते हैं। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में हर जरूरतमंद की मदद करने में सबसे आगे सलमान खान ही रहते हैं। राखी सावंत समेत कई बॉलीवुड के सितारें और इंडस्‍ट्री से जुड़े हुए लोग हैं जिनकी मुसीबत में सलमान खान ने ही मसीहा बनकर मदद की थी।

Rahul Rai, Salman Khan

ऐसा ही खुलासा अब सुपर डूपर हिट हुई आशिकी फिल्‍म के एक्‍टर राहुल रॉय ने किया है। उन्‍होंने बताया कि कैसे जब वो जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तब सलमान खान ने उनका इजाज करवाकर उनकी जान बचाई थी।

ब्रेन स्‍ट्रोक हुआ तो अपने खर्च पर करवाया इलाज

राहुल रॉय ने बताया कि उन्‍हें 2020 जब कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन चल रहा था तब उन्‍हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, तब उनके अस्पताल का बिल वास्तव में सलमान खान ने चुकाया था। राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉव ने सलमान खान की तारीफ करते हुए 'रत्न' कहा।

डेढ़ महीने का अस्‍पताल का बिल सलमान खान ने चुकाया

आशिकी फेम राहुल रॉय ने बताया कि 2020 में मैं ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद पूरे डेढ़ महीने अस्‍पताल में भर्ती था, मुझे ब्रेन स्‍ट्रोक से उबरने में काफी समय लगा। तब मेरे अस्‍पताल का पूरा बिल सलमान खान ने चुकाया था।

शूटिंग के समय हुई थी समस्‍या

राहुल रॉव की बहन प्रियंका ने बताया कि 2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। यह तब हुआ जब वह एलएसी - लिव द बैटल इन कारगिल की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी की गई। बाद में राहुल को मुंबई के नानावती अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

सलमान खान को राहुल रॉय ने बताया बेहतरीन इंसान

वहीं राहुल रॉय ने कहा सलमान के साथ सब लोग बोलते हैं वो ऐसा है, वो वैसा है लेकिन मेरे लिए वो एक अच्छे इंसान हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि उन्होंने अपने भाई से कहा कि वह काम के लिए सलमान से संपर्क करें क्योंकि उनकी तबीयत ठीक है।

सलमान खान ने खुद ही पूछा था क्‍या कोई मदद चाहिए?

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्‍यू में राहुल रॉव की बहन प्रियंका ने कहा मैं सलमान (खान) को भी धन्यवाद कहना चाहती हूं क्योंकि जो भी अस्‍पताल का पेन्डिंग बिल था उसे सलमान ने दिया था। फिल्‍म प्रोड्यूसर ने कुछ पैसे दिए थे लेकिन वो काफी नहीं था। तभी सलमान खान ने राहुल रॉय का हाल जानने के लिए फोन किया और पूछा था कि क्‍या वो कुछ मदद कर सकते हैं, इसके बाद पूरा अस्‍पताल का बिल का पेमेंट सलमान खान ने किया था।

सलमान खान ने मदद करने के बाद सिक्रेट रखी ये बात

प्रियंका रॉय ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान खान की सबसे प्‍यारी बात ये है कि उन्‍होंने कभी भी इस बात का जिक्र मीडिया में नहीं किया। इसे कहते हैं सच में किसी इंसान का साथ होना।

सलमान खान को बताया रियल स्‍टार

राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉव ने ये बात मेरे दिल को छू गयी. यह आदमी एक रत्न है, क्‍योंकि क्‍या सामने से आकर कोई पूछता है कि क्‍या आपको मदद की जरूरत है। पूरी भीड़ में से कोई आकर पूछता है कि क्या आप सच में मुसीबत में हैं और यही सबसे बड़ी बात है। प्रियंका ने कहा इसे कहते हैं आप स्टार हैं। सिर्फ कैमरे के सामने स्टार बनना नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+