जब ब्वॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने विदेश पहुंचीं प्राची देसाई, लेकिन वहां एक्ट्रेस को पता चला बहुत बड़ा झूठ

जब ब्वॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने विदेश पहुंचीं प्राची देसाई, लेकिन वहां एक्ट्रेस को पता चला बहुत बड़ा झूठ

मुंबई, 12 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई 12 सितंबर को आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। प्राची देसाई हाल ही में कोई बड़ी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखती हैं। प्राची देसाई के जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़े किस्से के बारे में बताते हैं जो आपको कंगना रनौत की फिल्म क्वीन की याद दिलाएगा। प्राची देसाई ने एक बार खुलासा किया था कि वह उस शख्स को सरप्राइज करने के लिए विदेश चली गई थीं, जिसे वह डेट कर रही थीं। लेकिन एक्ट्रेस को वहां जाकर पता चला है कि वह शख्स झूठ बोल रहा था।

'मैं एक ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में थी...'

'मैं एक ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में थी...'

प्राची देसाई ने बताया कि वह एक ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में थीं जिसने बहुत बड़ा झूठ बोला। फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए, प्राची ने कहा था, मैंने किसी खास शख्स के लिए उसे बिना बताए विदेश गई थी। मैं उसे डेट कर रही थी और मैं उसे सरप्राइज करने के लिए वहां गई, जहां वह रहता था।''

'मैं उसे सरप्राइज करने के लिए चली गई...'

'मैं उसे सरप्राइज करने के लिए चली गई...'

प्राची देसाई ने कहा, ''जब मैंने उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि वह एक खास देश में हैं। मैंने उस पर विश्वास किया और उसे सरप्राइज देने के लिए वहां की फ्लाइट ले ली। लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझे एहसास हुआ कि उसने मुझसे झूठ बोला था। वह वहां नहीं था!''

प्राची देसाई ने अकेले ही मनाया हॉलीडे

प्राची देसाई ने अकेले ही मनाया हॉलीडे

प्राची देसाई ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि जिसे मैं डेट कर रही थी, उसने मुझे झूठ बोला है। तो मैं वहां से वापस नहीं आई, बल्कि वहां रहकर समय बिताने का फैसला किया। मैंने अधिकतम लाभ उठाया और अकेले छुट्टियां मनाईं। इस तरह मैं वहां रही और खुद को एक अच्छा समय दिया।''

'मैं किसी को इग्नोर करके पागल कर देती हूं...'

'मैं किसी को इग्नोर करके पागल कर देती हूं...'

यह पूछे जाने पर कि क्या प्राची ने कभी उस शख्स का दोबारा सामना किया। प्राची ने कहा, "मैं ऐसी नहीं हूं जो किसी का पीछा करूं। मैं एक इंसान को सिर्फ इग्नोर करके पागल कर देती हूं। उसे बिल्कुल पता नहीं था कि मैं उसे इग्नोर क्यों कर रही थी, क्योंकि उसे इस बात का बिल्कुल आइडिया नहीं था कि मैं वहां गई थी। मैं हमेशा से आंतरिक रूप से चीजों से निपटती हूं।''

प्राची ने कहा- 'मैं इमोशनल हूं लेकिन कोई मुझे...'

प्राची ने कहा- 'मैं इमोशनल हूं लेकिन कोई मुझे...'

प्राची देसाई ने कहा, हालांकि मैं इमोशनल और संवेदनशील हूं। लेकिन मैं परिस्थितियों पर ध्यान नहीं देती हूं और कोई भी चीज मुझे इफेक्ट नहीं कर सकती है। मैं किसी भी मुश्किल को अपने आप तक रही रखती हूं और उससे डील करती हूं। मेरे आसपास के लोगों को पता भी नहीं चलेगा कि क्या हो रहा है। मैं कभी कोई सीन नहीं बनाऊंगी। हो सकता है कि कुछ समय बीत जाने के बाद, मैं उन्हें सभ्य तरीके से बता दूं।।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+