'हमें मारना चाहती हो क्या?' जब जया बच्चन को नातिन नव्या पर आया था गुस्सा, इतनी सी बात पर हुआ कलेश
Jaya Bachchan Navya Naveli Nanda: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पॉडकास्ट शो में बताया कि एक बार घर में तीखा खाना बनाया था जिसकी वजह से जया और अगस्त्य की आंखों से आंसू निकलने लगे।
नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट शो में बच्चन परिवार के कई सारे राज खोले। साथ ही कीचेन से जुड़े सीक्रेट साझा किए और बताया कि जो भी पकवान बनते हैं उनके नाम पर घर के सदस्यों के नाम रखे गए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी नानी जया बच्चन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

नव्या ने कहा कि, एक दिन, 'मैंने सोचा कि मैं आप दोनों (जया बच्चन और अगस्त्य नंदा) के लिए मस्त सा पास्ता बनाऊं। जैसे ही मैं रसोई में गई और पास्ता बनाने लगी तो मैंने लहसुन प्याज वगेरा काटे और पास्ता में खूब सारी मिर्च डाल दी। मैंने इतनी ज्यादा लाल मिर्च डाली कि वो खाते समय दोनों रोने लग गए।'
नव्या ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने ये पास्ता जया और भाई अगस्त्य को खिलाया तो उनका कैसा रिएक्शन था। नव्या ने कहा, 'वो कह रहे थे तुम हमें मार दोगी क्या? इस पास्ता में बहुत मिर्च है।' ये सुनकर जया और श्वेता खूब जोर से हंसने लगते हैं। वहीं श्वेता कहती हैं हर हफ्ते घर में कुछ बने या ना बने राजमा चावल को जरूर बनते हैं।
वहीं जया बच्चन ने बताया कि वह घर में जो भी बनता है सबकुछ खा लेती हैं। लेकिन खाने में वह ज्यादातर हरी मिर्च डालना पसंद करती हैं। वहीं नव्या ने बताया कि उन्हें बैंगन से सख्त नफरत है। इसके अलावा नव्या ने खुलासा किया कि वह खाने की बहुत शौकीन हैं और उन्हें सबसे ज्यादा अपनी नानी जया के हाथ का खाना पसंद है। वह हर दो घंटे में कुछ ना कुछ खाती ही रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications