जब नागा चैतन्य को गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ा, कार में कर रहे थे ऐसा काम
नागा चैतन्य का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद के साथ घटी एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया था जब उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था।
मुंबई, 13 अगस्तः साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में वह पहली बार बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म से पहले नागा चैतन्य अपनी एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे। इसी बीच नागा चैतन्य का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद के साथ घटी एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया था जब उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था।

कार में मेकआउट कर रहे थे नागा चैतन्य
नागा चैतन्य ने पुराने इंटरव्यू में नागा ने बताया कि कैसे वह अपनी कार में गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। नागा ने बताया था- ये सब मेरे साथ हुआ था। मैं हैदराबाद में अपनी कार के पीछे की सीट पर था और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेकआउट कर रहा था। उन्होंने आगे कहा- इसमें कुछ भी बुरा नहीं है बल्कि एक कहानी बन गई बताने के लिए।
पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
नागा ने बताया- मुझे इससे कुछ दिक्कत नहीं है। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा था और फिर पकड़ा गया। पुलिस ने हमें पकड़ लिया था पर मैं डरा नहीं था। मैं प्यार में था और प्यार में सबकुछ सही होता है। कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जाना मेरे लिए गलत नहीं था।
मैं प्यार में था और मुझे डर नहीं लगता
मैशेबल इंडिया के इंटरव्यू में नागा ने कहा था- कम उम्र में बहुत से लोग ऐसा करते हैं। मैंने भी किया था। फिर पुलिस आई और हमें पकड़ लिया। उन्होंने आगे कहा- मुझे डर नहीं लग रहा था। मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खुश था और प्यार में था। इस किस्से को मैंने कई लोगों को बताया है। सभी लोग सुनकर हंसने लगते हैं। ये काफी मजाकिया बन गया है।
शोभिता धूलिपाला से अफेयर के चर्चे
आपको बता दें कि पिछले साल नागा चैतन्य और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का तलाक हो गया था। वहीं इसके बाद खबर आई थीं कि नागा चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। हालांकि नागा ने अभी तक अपने इस अफेयर के बारे में कुछ नहीं कहा है। जानकारी के अनुसार कई मौकों पर शोभिता और नागा को एक साथ देखा जाता है।
नागा चैतन्य इन फिल्मों में आएंगे नजर
बॉलीवुड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से पहले नागा चैतन्य की तेलुगू फिल्म 'थैंक यू' गत जुलाई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नागा के साथ राशि खन्ना, मालविका नायर, अविका गोर और साई सुशांत रेड्डी नजर आए थे। अब नागा जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका डायरेक्शन वेंकट प्रभु कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications