क्या Neetu Kapoor को फूटी आंख नहीं भाती थी कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस ने नापसंद करने की बताई थी ये वजह
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि उन्होंने बेटे की एक्स कैटरीना कैफ पर निशाना साधा है।

Neetu Kapoor Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हमेशा से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उनकी मां और मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक्टर की डेटिंग पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद से यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि उनका निशाना कैटरीना कैफ पर था।
क्या कैटरीना को नीतू नहीं करती पसंद?
दरअसल, जब रणबीर कपूर लगातार कैटरीना कैफ संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। तब ये अफवाह खूब उड़ी कि एक्टर की मां नीतू कपूर कैटरीना को खास पसंद नहीं करतीं। अब उनके लेटेस्ट पोस्ट ने एक बार फिर इस मामले को हवा दे दी। इस बीच कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो लगातार चर्चा में है।
कैटरीना ने दिया था ऐसा जवाब
कैटरीना कैफ का ये पुराना वीडियो साल 2015 का है जब 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' को दिए इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि, क्या नीतू कपूर उन्हें पसंद नहीं करतीं? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं बस चौंक गई हूं, एक सेकंड रुकिए। इन अफवाहों के लिए जिम्मेदार बस मैं ही हूं। मैं इसका पूरा दोष अपने ऊपर लूंगी'।

एक्ट्रेस ने बताई थी कैसी है बॉन्डिंग?
कैटरीना कैफ ने इसकी वजह बताते हुए आगे कहा, 'पिछले आठ या नौ सालों से मैंने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई बात नहीं की। हालांकि इसकी कोई खास वजह नहीं है। मैं एक सेंसेटिव औरत हूं। मुझे कभी-कभी उन सच्चाइयों को स्वीकार करने में मुश्किल होती है जहां प्यार का मामला होता है'।
नीतू कपूर को लेकर कही ये बात
इतना ही नहीं कैटरीना कैफ ने नीतू कपूर संग अपने रिश्ते पर बात की और कहा, 'वह एक बहुत खूबसूरत महिला हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। उन्होंने उस शख्स से शादी की जिससे वह बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपना करियर शुरू किया जिसमें वह सफल रहीं। मैं रणबीर के पूरे परिवार से मिली हूं उनके पिता ऋषि कपूर भी अच्छे इंसान थे और वह बेहद प्यारे थे'।

Recommended Video

नीतू कपूर का पोस्ट हुआ वायरल
आपको बता दें कि हाल ही में नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था, 'सिर्फ इसलिए कि उन्होंने आपको 7 साल तक डेट किया, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपसे शादी करेंगे। मेरे चाचा ने 6 साल तक मेडिकल की पढ़ाई की, अब वह एक डीजे हैं।' हालांकि उन्होंने यह पोस्ट किसके लिए किया इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications