जब इस टॉप एक्ट्रेस का करियर खत्म करने की कोशिश में थे करण जौहर, लेकिन फिर बीच में आ गया ये शख्स

करण जौहर ने मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान सबके सामने स्वीकार किया था कि वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। लेकिन आदित्य चोपड़ा की वजह से उनकी ये कोशिश सफल नहीं हो पाई।

Karan Johar

Karan Johar Anushka Sharma: मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अब तक कई स्टार किड्स को भी लॉन्च किया है। यही वजह है कि जब भी नेपोटिज्म जैसा मुद्दा उठता है तो सबसे पहले करण जौहर का जिक्र जरूर होता है। अब तक उन पर कई सितारों ने करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्ही में से एक हैं अनुष्का शर्मा जिनका करियर खुद करण जौहर बर्बाद करना चाहते थे लेकिन आदित्य चोपड़ा की वजह से उनकी ये कोशिश नाकाम रही। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

इस एक्ट्रेस का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण
कुछ सालों पहले मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान करण जौहर ने सबके सामने ये स्वीकार किया था वह अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का को दूसरी लीडिंग एक्ट्रेस से रिप्लेस करने की पूरी कोशिश की थी वह चाहते थे कि एक्ट्रेस के हाथ ये फिल्म ना लगे लेकिन, वह अपनी इस कोशिश में सफल नहीं हो पाए। इस दौरान करण जौहर से पूछा गया कि आखिर वह ऐसा क्यों करना चाहते थे।

Anushka Sharma

आदित्य चोपड़ा की वजह से बन पाई बात
करण जौहर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनको उस वक्त अनुष्का शर्मा की इमेज पसंद नहीं आई थी। जब उन्हें आदित्य चोपड़ा ने पहली बार अनुष्का शर्मा की फोटो दिखाई थी तो करण जौहर ने देखते ही फिल्म में लेने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह चाहते थे अनुष्का शर्मा की जगह किसी और टॉप एक्ट्रेस को फिल्म के लिए साइन किया जाए। इतना ही नहीं करण जौहर ने यह भी साफ कहा कि उन्होंने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी बहुत मुश्किल से देखी। बता दें कि अनुष्का शर्मा के करियर की यह पहली फिल्म थी। जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे।

Karan Johar

'आखिर आदित्य को इसमें ऐसा क्या दिखाई दिया?'
करण जौहर ने कहा, 'मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि आदित्य चोपड़ा अनुष्का को कास्ट करना चाहते थे। मैंने अनुष्का की तरफ जब देखा और सोचा कि आखिर आदित्य को इसमें ऐसा क्या दिखाई दिया जो वह इसे फिल्म में ले रहे हैं। हालांकि, जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे लगा कि आदित्य का फैसला सही था'। बता दें कि इसके बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्म बैंड बाजा बारात में जब काम किया तो उस वक्त करण जौहर ने रणवीर सिंह को भी कास्ट करने से मना कर दिया। खैर दोनों की जोड़ी ने फिल्म में अच्छा काम किया और इस फिल्म के बाद रणवीर और अनुष्का के करियर में बडा़ उछाल आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+