क्या सच में अभिषेक और ऐश्वर्या की टूटने वाली है शादी? काजोल ने कपल को दी ऐसी सलाह, कहा-'कभी अलविदा....'

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने दोनों को शादी बचाने के लिए सलाह दी थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से फैंस का दिल जीत लेती हैं। दरअसल, वह करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में शामिल हुईं थी। जिसमें रैपिड फायर राउंड के दौरान उनसे कई सारे सवाल पूछे गए थे।

Aishwarya Rai

कॉफी विद करण के पुराने एपिसोड में करण ने काजोल के साथ शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। करण ने शो में तीनों से पूछा कि, अभिषेक और ऐश्वर्या को शादी को लेकर क्या सलाह देना चाहोगी? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'कभी अलविदा ना कहना फिल्म मत देखना।'

काजोल की इस बात को सुनकर शाहरुख खान और करण जौहर हंसने लगते हैं। इसके बाद यही सवाल फिर शाहरुख खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'अपनी शादी को मिस्टर और मिसेज बच्चन जैसी सफल बनाएं।' बता दें कि, काजोल का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच लगातार मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपना ससुराल छोड़कर मायके में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि बाद में ये खबर फर्जी साबित हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मां के साथ मनाया था। उनकी एक भी तस्वीर अभिषेक बच्चन के साथ नहीं थी। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर केवल अभिषेक को फॉलो करती हैं बाकी बच्चन फैमिली का कोई भी सदस्य उनके साथ सोशल मीडिया पर नहीं जुड़ा है। खैर सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+