जब स्टेज पर ही डायरेक्टर ने दीपिका पादुकोण को कर दिया किस, रह गई थीं हक्कीबक्की

मुंबई, 19 जनवरी: फिल्म निर्माता और कलाकार अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करते हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्सर बड़ी पार्टियां की जाती हैं। हालांकि कई बार इन पार्टियों में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिल्म फाइंडिंग फैनी की रैप-अप पार्टी में हुआ था, जो काफी चर्चा में रहा था।

फाइंडिंग फैनी की थी रैप-अप पार्टी

फाइंडिंग फैनी की थी रैप-अप पार्टी

दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइंडिंग फैनी 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की रैप-अप पार्टी के दौरान दीपिका के साथ फिल्म के तमाम दूसरे कलाकार और सभी लोग आए थे। इसी दौरान निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी लाइने पार करते हुए दीपिका को किस कर दिया।

हक्की बक्की रह गई थीं दीपिका

हक्की बक्की रह गई थीं दीपिका

इस पार्टी के दौरान होमी ने दीपिका को किस किया तो वह असहज हो गई थीं। हालांकि उन्होंने सिचुएशन को संभाला और हंसते हुए निकल गईं। होमी और दीपिका की तस्वीरें सुर्खियों में रही थी। ये भी दावा किया गया था कि होमी उस वक्त काफी नशे में थे।

हाल ही में 83 में आई थी नजर

हाल ही में 83 में आई थी नजर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई फिल्म गहराईयां को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो अभिनेता सिद्धान्त चतुर्वेदी के साथ अंदाज में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। दीपिका हाल ही में रणवीर सिंह के साथ 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 में एक नज़र आई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में थे। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भल्ला का किरदार निभाया है।

दीपिका के नाम कई हिट फिल्में

दीपिका के नाम कई हिट फिल्में

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 2007 में दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। दीपिका के नाम पर कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्में हैं। उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+