जब महिला फैन ने जबरन पकड़ा आदित्य रॉय कपूर का मुंह और करने लगीं Kiss, फिर सरेआम जो हुआ.....

Aditya Roy Kapur Viral Video: महिला फैन ने आदित्य रॉय कपूर के लिए अपनी बाहों को फैलाया और उनका चेहरा पकड़कर उन्हें चूमने की कोशिश करने लगीं।

aditya roy kapur

Aditya Roy Kapur Viral Video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर हाल ही में सबके सामने काफी शर्मिंदा महसूस करने लगे जब उनकी एक महिला फैन ने उन्हें जबरन पकड़कर उन्हें चूमने की कोशिश की। अपनी उस महिला फैन को देखकर वैसे तो आदित्य रॉय कपूर अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बनाए हुए थे लेकिन उस महिला फैन ने उन्हें धक्का दिया और जबरन उनका मुंह पकड़कर उन्हें किस देने की कोशिश करने लगीं। आदित्य रॉय कपूर के साथ ऐसा तब हुआ जब वह मुंबई में उनके अपकमिंग वेब शो 'द नाइट मैनेजर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। यहां पर आदित्य रॉय कपूर ने अपने फैंस को देखकर उनका अभिवादन करना शुरू कर दिया था।

आदित्य रॉय कपूर का वीडियो हुआ वायरल

आदित्य रॉय कपूर का वीडियो हुआ वायरल

आदित्य रॉय कपूर के इस वेब शो के स्पेशल स्क्रीनिंग का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य रॉय कपूर को अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद एक्टर के फैंस उन्हें देखते ही उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़ते हैं। उनमें से एक महिला फैन दौड़कर आदित्य रॉय कपूर के पास पहुंचती हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगती हैं।

महिला फैन ने जबरन किस लेने की करी कोशिश

इसके बाद वह महिला फैन एक्टर को गले लगाने के लिए आगे बढ़ीं और उसने एकदम से एक्टर को गले लगा लिया। फिर उस महिला फैन ने आदित्य रॉय कपूर के लिए अपनी बाहों को फैलाया और उनका चेहरा पकड़कर उन्हें चूमने की कोशिश करने लगी। ये देखकर आदित्य रॉय कपूर एकदम घबरा गए और आखिरकार उन्हें रोकते हुए कहा- अरे, अरे (ओह)!।

आदित्य रॉय कपूर ने फैन का पकड़ा हाथ

आदित्य रॉय कपूर ने फैन का पकड़ा हाथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य रॉय कपूर ने मुस्कराते हुए महिला फैन को किस देने से रोका और प्यार से उसके हाथों को पकड़ लिया। इसके बाद आदित्य ने सभी लोगों को प्रीमियर में शामिल होने के लिए कहा। आपको बता दें कि ये वीडियो कई पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने वीडियो देख कही ऐसी बात

लोगों ने वीडियो देख कही ऐसी बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- हे भगवान! इस तरह का उत्पीड़न सही नहीं है। लोगों को क्या हो गया है? मैं भी उसे पसंद करता हूं, लेकिन मैं उसे जबरदस्ती किस करने की कोशिश नहीं करूंगा, यह तो उत्पीड़न है!। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जिस तरह से वह उसकी गर्दन पकड़ रही है..भगवान का शुक्र है कि वह उससे छोटी है।

17 फरवरी को रिलीज होगी 'द नाइट मैनेजर'

आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर के अपकमिंग वेब शो 'द नाइट मैनेजर' के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं। ये वेब शो जॉन ले कार्रे के उपन्यास 'द नाइट मैनेजर' का रूपांतरण है। इसकी एक ब्रिटिश टीवी सीरीज साल 2016 में बनाई गई थी। हालांकि इस नए वेब शो में अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला, शाश्वत चटर्जी, रवि बहल और तिलोत्तमा शोम भी नजर आने वाले हैं। ये वेब शो आगामी 17 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। आदित्य रॉय कपूर इस शो के माध्यम से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+