जब अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट को बताया 'बेस्ट किसर', बोले- उसके साथ किसिंग का अलग मजा

मुंबई, 22 दिसंबर: किसी फिल्म के लिए जब सितारे अभिनय करते हैं तो उनको कई तरह के सीन देने होते हैं। उनको एक दूसरे के साथ मारपीट करनी होती है तो अंतरंग सीन भी करने होते हैं। ऐसे में हीरो-हीरोइन को अक्सर किस करते हुए भी सीन देने होते हैं। हालांकि इन सीन को लेकर बात करने से वो बचते दिखते हैं लेकिन अर्जुन कपूर के साथ ऐसा नहीं है। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट के साथ किसिंग सीन को लेकर उनको बेस्ट किसर कहा था।

अर्जुन से हुआ था बेस्ट किसर पर सवाल

अर्जुन से हुआ था बेस्ट किसर पर सवाल

अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म इश्कजादे के साथ करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में परिणीति के साथ उनके किसिंग सीन थे तो 2014 में 'टू स्टेट्स' में आलिया के साथ उन्होंने काम किया। इस फिल्म में भी दोनों के किस करते हुए सीन लिए गए थे। इस फिल्म के आने के कुछ समय बाद अर्जुन से सवाल हुआ था कि वो बॉलीवुड की किस हीरोइन को बेस्ट किसर मानते हैं।

अर्जुन के लिए आलिया बेस्ट किसर

अर्जुन के लिए आलिया बेस्ट किसर

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' में अर्जुन कपूर से बात की थी। जब नेहा धूपिया ने उनसे पूछा कि आपकी नजरों में सबसे बेस्ट किसर हिरोइनों में कौन है। अर्जुन को परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से एक नाम लेना था। इस पर अर्जुन ने कहा, हीरोइनों में पर्दे पर बेस्ट किसर आलिया भट्ट है। उनके साथ किस करना मुझे काफी पसंद आया।

पहली फिल्म में नर्वस था

पहली फिल्म में नर्वस था

अर्जुन कपूर ने आगे कहा, इश्कजादे में पहली बार जब मुझे किस करना था तो मैं थोड़ा नर्वस था। परिणीति के साथ वो सीन अच्छे से नहीं हो पाया। जब आलिया के साथ ये सीन था तो काफी आसानी से हुआ। मैं कोई तुलना नहीं करना चाहता लेकिन मुझे आलिया को किस करना बहुत पसंद है। वह सबसे अच्छी किसर है।

मलाइका से रिश्ते को लेकर चर्चा में अर्जुन

मलाइका से रिश्ते को लेकर चर्चा में अर्जुन

अर्जुन कपूर बीते कुछ समय से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं हाल ही में दोनों साथ में मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। इस दौरान की दोनों की साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दोनों के जल्दी ही शादी करने की भी चर्चा है। हालांकि इस पर दोनों ने ही कुछ भी साफ नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+