जब सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर ने की थी ये हरकत, वीडियो हो रहा है वायरल

Satish Kaushik and Anupam Kher: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुपम खेर और सतीश कौशिक एक ऐसी हरकत करते नजर आ रहे हैं जिसे देखने के बाद लोग काफी खुश हो रहे हैं।

satish kaushik

Satish Kaushik and Anupam Kher: बॉलीवुड के दमदार एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक ने 66 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी निधन की खबर फैलने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शोक में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर सतीश कौशिक को दिल्ली में कार में सफर करते समय दिल का दौरा पड़ा था। आपको बता दें कि सतीश कौशिक अपनी मौत से पहले दिल्ली के बिजवासन में एक फार्महाउस में मौजूद थे । फार्मडाउस में एक पार्टी चल रही थी जहां पर उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। उन्हें तुरंत गुरुग्राम के एक अस्पताल में ले जाया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी।

सतीश कौशिक-अनुपम खेर का वीडियो हुआ वायरल

सतीश कौशिक-अनुपम खेर का वीडियो हुआ वायरल

इसी बीच दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक और उनके बहुत ही अच्छे दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम खेर अपने सहकर्मी सतीश कौशिक को हेट मसाज देते नजर आ रहे हैं। वहीं सतीश कौशिक भी सिर की मालिश का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।

सतीश कौशिक का हेड मसाज

वीडियो में अनुपम खेर सतीश कौशिक से कह रहे हैं कि इस तरह का मसाज उन्हें कोई और नहीं दे सकता है। ये मसजा गंजे सिर को और अधिक रिलैक्स कर देता है। वहूं सतीश कौशिक भी अनुपम खेर से कहते हैं कि उन्हें एक्टिंग के अलावा हेड मसाज सेंटर भी खोल देना चाहिए। सतीश कौशिक ने आगे कहा- काम के अलावा अनुपम खेर पार्ट टाइम मसाज करना शुरू कर सकते हैं।

अनुपम खेर ने किया ऐसा ट्वीट

आपको बता दें कि अनुपम खेर ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक की मौत की खबर लोगों को बताई थी। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा था- जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर ये बात मैं जीते जी कभी भी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम। जिंदगी कभी भी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति।

सतीश कौशिक जैसा दोस्त मिलना मुश्किल

वहीं अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- सतीश कौशिक जैसा दोस्त मिलना मुश्किल है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। अनुपम खेर ने आगे कहा- एक दिन पहले रात 8 बजे उनसे मेरी बात हुई थी। तब सतीश कौशिक ने मुझसके कहा था कि मुंबई में आकर मेरे ऑफिस में मिलते हैं।

सतीश कौशिक की भरपाई कोई नहीं कर सकता

सतीश कौशिक की भरपाई कोई नहीं कर सकता

अनुपम खेर ने कैमरे पर कहा- सतीश कौशिक जैसा दोस्त किसी मतलबी रिश्तेदार से कहीं ज्यादा अच्छा था। मुझे कई साल लग जाएंगे उसे भूलने में। उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। वह न केवल एक अच्छे एक्टर थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: Satish Kaushik और Neena Gupta की क्यों नहीं हुई शादी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+