जया और अमिताभ के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाती थीं रेखा, फिर बैक सीट पर क्यों बैठती थीं एक्ट्रेस? जानें किस्सा
Amitabh Bachchan Rekha: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की आज भी चर्चा होती है। शादीशुदा होने के बावजूद भी बिग बी ने कई सालों तक रेखा को डेट किया। हालांकि एक्टर ने कभी इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकार नहीं किया। आज हम आपको ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जब रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हुआ करती थी।
बता दें कि, 70 के दशक में जब अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही थी तो उस दौरान रेखा जया के बेहद करीब थीं। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। ऐसा माना जाता है कि रेखा जल्द ही जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की दोस्त बन गई थीं। महमूद: ए मैन ऑफ मेनी मूड्स की बायोग्राफी में भी इन तीनों की दोस्ती के किस्सों के बारे में लिखा गया है।

इस किताब में अमिताभ, जया और रेखा के बीच दोस्ती के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि अमिताभ और महमूद के भाई अनवर अच्छे दोस्त थे। वह अक्सर अमिताभ बच्चन और जया को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाते थे। इतना ही नहीं कार की पीछे वाली सीट पर रेखा बैठकर साथ घूमने जाती थीं। इसी तरह सब आपस में अच्छे से टाइम बीताते थे।
यहां तक कि रेखा की बायोग्राफी द अनटोल्ड स्टोरी में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि पहले दोनों का घर एक ही अपार्टमेंट में था। अक्सर रेखा जया के घर आती थीं और दोनों साथ बैठकर खूब बातें करते थे। उस वक्त जया बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस थीं तो वहीं रेखा अपने करियर के शुरूआती दौर में थीं।
बता दें कि जब रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी शुरू हुई तब एक्टर की जया से शादी हो चुकी थी। दोनों ने एकसाथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन जब दोनों के अफेयर की बात जया बच्चन को पता चली तो रेखा को एक्ट्रेस ने अपने घर में बुलाया और कहा कि वह कभी अमिताभ को नहीं छोड़ेंगी। इसके बाद रेखा ने बिग बी से दूरी बना ली। बता दें कि, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा आखिरी बार फिल्म 'सिलसिला' में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications