जब कैटरीना को बंद कमरे में इस एक्टर को Kiss करते बिग बी ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

मुंबई, 19 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के आज इंडस्ट्री की सबसे सक्सेस एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टर विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेकर अपनी मैरिड लाइफ की शुरुआत की है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कैट ने कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में भी है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड के टॉप 3 खान, सलमान, आमिर और शाहरुख के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब खुद को एक एक्ट्रेस के तौर पर पहचान दिलाने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था।

जब बंद कमरे में कैट को बिग बी ने पकड़ा

जब बंद कमरे में कैट को बिग बी ने पकड़ा

मौजूदा वक्त में कैटरीना उन एक्ट्रेस की लिस्ट में है, जो एक फिल्म साइन करने के लिए काफी मोटी फीस वसूलती हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म बूम से की थी। फिल्म बूम ने अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसी के साथ फिल्म में कैटरीना का गुलशन ग्रोवर के साथ किसिंग सीन भी काफी चर्चाओं में आया था। इतना ही नहीं सेट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक बार बंद कमरे में कैटरीना को गुलशन ग्रोवर के साथ लिप्स लॉक करते हुए पकड़ा था।

बंद कमरे में की थी दो घंटे तक लिप-लॉक की प्रैक्टिस

बंद कमरे में की थी दो घंटे तक लिप-लॉक की प्रैक्टिस

दरअसल, एक सीन के दौरान कैटरीना कैफ को गुलशन ग्रोवर को किस करना था, जिसको लेकर दोनों काफी नर्वस थे। इसके लिए उन्होंने इसकी प्रैक्टिस भी की थी। दोनों ने शूट करने से पहले एक बंद कमरे में दो घंटे तक लिप-लॉक की प्रैक्टिस की थी। जब कैट और गुलशन ग्रोवर सीन का प्रैक्टिस कर रहे थे तो अचानक अमिताभ बच्चन कमरे में चले गए, जिसके बाद दोनों काफी सहम गए। हालांकि सब देखने के बाद बिग बी ने उनका हौंसला बढ़ाया था, लेकिन गुलशन ग्रोवर का हालत काफी अजीब हो गई थीं।

दोनों कलाकरों ने कही थी यह बात

दोनों कलाकरों ने कही थी यह बात

खुद एक्टर गुलशन ग्रोवर ने इस का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था कि वो किसिंग सीन के लिए काफी नर्वस थे। यहां तक की बंद कमरे में कैटरीना के साथ उन्होंने इसकी प्रैक्टिस भी की थी। वहीं कैटरीना भी इस बात को कबूल करने से झिझकती नहीं है। किस सीन के बारे में एक बार कैट ने कहा था कि मैं इससे इनकार नहीं करती कि ये सीन मैंने नहीं किया, लेकिन मैं इसे लेकर सहज नहीं थीं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ था फिल्न का किस सीन

इंटरनेट पर वायरल हुआ था फिल्न का किस सीन

आपको बता दें कि फिल्म बूम के किस सीन काफी चर्चाओं में आया था, जिसके सीन इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे। बता दें हाल ही में कैटरीना कैफ ने पिछले साल विक्की कौशल से शादी की है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कैट अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' में बिजी हैं। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट उनके पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+