जब आलिया भट्ट ने बताया कितने बच्चों की मां बनना चाहती हैं वो, कहा था- मैं बेबी नेम्स भी सोच रही हूं
जब आलिया भट्ट ने बताया कितने बच्चों की मां बनना चाहती हैं वो, कहा था- मैं बेबी नेम्स भी सोच रही हूं
मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने सोमवार (27 जून) को इंस्टाग्राम पर अपनी सोनोग्राफी की एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि वो प्रेग्नेंट हैं। आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके पति रणबीर कपूर भी हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी करने से पहले एक-दूसरे को 5 सालों तक डेट किया था। शादी के कुछ महीनों बाद अब आलिया और रणबीर ने अब ये खुशखबरी सुनाई है। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर के फैंस उन्हें शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2018 के एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि वो अभी से अपने बच्चों के नाम सोच रही हैं।

आलिया ने कहा- 'हमारा बेबी जल्द आ रहा है...'
आलिया ने सोमवार को अपनी और रणवीर सिंह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा बेबी...जल्द आ रहा है। फोटो में आलिया सोनोग्राफी मॉनिटर की तरफ देखती नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर उनके पास बैठे हुए हैं। आलिया की मां सोनी राजदान, उनकी सास नीतू कपूर, भाभी रिद्धिमा कपूर साहनी और प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ और कई अन्य हस्तियों ने कमेंट कर बधाई दी है।

'मैं खुद बच्ची हूं लेकिन मुझे बच्चों के नाम अच्छे लगते हैं...'
साल 2018 में आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान कहा था, ''मैंने औसतन 20 साल की उम्र की जिंदगी नहीं जिया है। औसतन, मेरा मतलब किसी अन्य 20 वर्षीय इंसान से है...क्योंकि किसी अन्य इंसान का 20-वर्षीय का जीवन मेरी जिंदगी से कठिन होता है। सलिए, मैं आपकी बात नहीं समझूंगी और हो सकता है कि वे मेरी बात न समझें। उन्होंने जो जीवन जिया है, उसके आधार पर हर किसी की कहानी अलग होती है। इसके अलावा, मुझे नहीं पता कि यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मैं 25 साल की हो गई हूं...लेकिन हां मैंने बच्चों के नामों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। मैं खुद एक बच्ची हूं लेकिन किसी कारण से बच्चों के नाम मुझे आकर्षक लगते हैं।"

2019 में आलिया ने कहा, '2 लड़के चाहिए मुझे...'
अगले साल 2019 में एक वीडियो में आलिया ने बताया कि उन्हें कितने बच्चे चाहिए। 2019 में आलिया ने YouTube पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनकी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन भी थीं। वीडियो में आलिया ने खुलासा किया कि वह कितने बच्चे पैदा करना चाहती हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि वह दो लड़कों की मां बनना चाहती हैं।

2018 में कंफर्म किया रिश्ता 2022 में की शादी
2018 में आलिया और रणबीर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। दोनों सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में साथ गए थे। वहीं अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर कपूर ने शादी की। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की।

एक साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे आलिया-रणबीर
आलिया और रणबीर फिलहाल अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी। दोनों पहली बार एक फिल्म में साथ में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा आलिया की हार्ट ऑफ स्टोन फिल्म भी आने वाली हैं। यह फिल्म आलिया का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। टॉम हार्पर फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ भी दिखाई देंगी। जो 2023 में रिलीज होगी।

'रणबीर- आलिया बनेंगे सबसे अच्छे माता-पिता'
इस खुशखबरी पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंडिया टुडे से कहा, '' मैं बहुत एक्साइटेड हूं। एक परिवार के रूप में हम रोमांचित हैं। वे सबसे अच्छे माता-पिता होंगे।" रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर और आलिया की एक अनदेखी फोटो भी शेयर की है और तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, "मेरे बच्चे अब बच्चा कर रहे हैं। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications