अर्पिता खान से शादी के बाद आयुष शर्मा ने सलमान खान से मांगी थी माफी! कहा- 'मुझसे गलती हो गई मैंने...'

Aayush Sharma Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रुसलान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में आयुष ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए साथ ही बताया कि उन पर अक्सर आरोप लगते हैं कि उन्होंने अर्पिता खान से पैसों के लिए शादी की।

आयुष शर्मा ने अर्पिता खान से उस वक्त शादी की थ जब वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे थे। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर उनकी आलोचना करते रहते हैं कि उन्होंने अर्पिता खान से केवल पैसों के लिए ही शादी की है। अब एक इंटरव्यू के दौरान आयुष शर्मा ने अपने जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।

Aayush Sharma

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान आयुष शर्मा ने कहा कि, 'लोग नहीं जानते कि जब मेरी शादी हुई तो मैंने सलमान खान से कहा था कि मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता। मैंने उनसे कहा था कि मुझ पर आप विश्वास करो मैंने अब तक 300 ऑडिशन दिए हैं जिनमे से कुछ ही में मैं सफल हो पाया हूं तो सलमान ने मुझसे कहा कि तुम्हारी ट्रेनिंग अच्छी नहीं मिली है, मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा।'

आयुष शर्मा ने आगे कहा कि, 'लोग हमेशा ये कहते हैं कि मैंने अपने जीजा के पैसे उड़ाए हैं लेकिन ये सच नहीं है। क्या मैं अब लोगों के साथ अपनी सारी इंकम की डिटेल्स शेयर करूं। जब सलमान भाई ने मुझे फोन कॉल कर लवयात्रि का ऑफर दिया था तो मैंने उनसे माफी मांगी और कहा सॉरी मैंने आपके सारे पैसे उड़ा दिए।'

वहीं आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ये पहली बार होगा जब वह सलमान खान के प्रोडक्शन में काम नहीं कर रहे हैं। एक्टर की फिल्म रुसलान का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसमें एक्टर पूरे एक्शन अवतार में नजर आए थे। अब ये फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं सलमान खान ने भी फैंस से अपील की है कि वह आयुष की ये फिल्म जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+