जब सलमान खान के साथ हुई थी डराने वाली घटना, हाथ में रॉड लिए 20 बाईकर्स ने किया पीछा

सलमान खान की सिक्योरिटी को टाइट करते हुए एक्टर को गन लाइसेंस दिया गया है। एक्टर की सिक्योरिटी से जुड़ा एक वाकया खूब चर्चा में रहा, जब एक साथ 20 बाईकर्स ने हाथों में रॉड लेकर सलमान खान का पीछा किया था।

मुंबई, 1 अगस्त: जिन बॉलीवुड स्टार्स की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, जिनकी सिर्फ तस्वीरों से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है, जरा सोचिये असल जिंदगी में उनको कितना रिस्क होता होगा। लाखों-करोड़ों लोग इन स्टार्स को देखना चाहते हैं, ऐसे में कहीं से गुजरते वक्त इनकी लाइफ को कितना रिस्क हो सकता है, ये हमारी सोच से भी परे है। इनके फैंस की कमी नहीं, तो दुश्मनों की भी कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बात करें, तो हाल ही में एक्टर को गन लाइसेंस दिया गया है। ये लाइसेंस सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद दिया गया है। धमकी मिलने के बाद सलमान की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। ऐसे में चलिये आपको एक्टर से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जब सलमान के पीछे एक या दो नहीं, बल्कि 20 बाइकर्स लग गए थे।

हैदराबाद पहुंचे थे सलमान

हैदराबाद पहुंचे थे सलमान

जी हां! ये घटना है साल 2013 की पहले की, जब एक्टर ने इतनी भयानक घटना को फेस किया। सलमान खान उस वक्त सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग में हैदराबाद पहुंचे थे। अभिनेता अपने भाई सोहेल खान को चीयर करने पहुंचे।

रात के 11 बजे खत्म हुआ मैच

रात के 11 बजे खत्म हुआ मैच

कोईमोई की खबर के मुताबिक, मैच लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में था। इसके साथ ही मैच खत्म होते-होते रात के 11 बज चुके थे। फिर सलमान स्टेडियम से बाहर चले गए, जहां उनकी कार खड़ी थी। इस दौरान सिक्योरिटी ने लोगों को गेट से दूर खड़े रहने को कहा।

लोगों ने लगा दी भीड़

लोगों ने लगा दी भीड़

लेकिन सलमान की सुरक्षा में ये काफी नहीं था और लोगों ने एक्टर को देखने के लिए भीड़ जमा कर दी। सलमान के सिक्योरिटी गार्ड तक भी स्थिति को संभाल नहीं सके और फिर लोगों पर लाठी चार्ज करने तक की नौबत आ गई।

अचानक 20 बाइकर्स करने लगे पीछा

अचानक 20 बाइकर्स करने लगे पीछा

इसके बाद खबरों के मुताबिक अचानक सलमान की गाड़ी का 20 बाइकर्स पीछा करने लगे। एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। इतना ही नहीं, इन बाइकर्स के हाथों में रॉड थी। हद तो उस वक्त हो गई, जब ये बाइकर्स सलमान की गाड़ी का शीशा खटखटाने लगे।

सलमान खान को आया गुस्सा

सलमान खान को आया गुस्सा

बताते चलें कि बाइकर्स ने सलमान का पीछा तब तक किया, जब तक एक्टर स्टेडियम से अपने होटल नहीं पहुंच गए। सलमान खान इस बात से काफी परेशान हो गए। एक्टर को इस बात से ज्यादा तकलीफ थी कि बाइकर्स के इस बर्ताव के चलते कहीं कोई दुर्घटना न हो गई हो और कोई घायल न हुआ हो।

डरा देने वाली थी घटना

डरा देने वाली थी घटना

इस वाकये की वजह से सलमान खान को बेहद गुस्सा आ गया था। वे बाइकर्स की इस हरकत की वजह से काफी परेशान भी हो गए थे। 20 बाइकर्स का हथियारों के साथ सलमान खान का यूं पीछा करना वाकई में डरा देने वाली घटना है।

एक्टर की बढ़ी सिक्योरिटी

एक्टर की बढ़ी सिक्योरिटी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद एक्टर सलमान खान की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है। एक्टर को गन का लाइसेंस मिल चुका है। इसका आवेदन धमकी मिलने के बाद किया गया था। इतना ही नहीं, सुरक्षा को देखते हुए एक्टर की सिक्योरिटी को और भी ज्यादा टाइट कर दिया गया है।

इस फिल्म में दिखेंगे 'भाईजान'

इस फिल्म में दिखेंगे 'भाईजान'

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर अब जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। एक्टर की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर पूजा हेगड़े संग एक और फिल्म में दिखाई देंगे। ये फिल्म इसी साल के अंत में 30 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+