यूट्यूबर अरमान मलिक ने प्रेग्नेंट पहली पत्नी पायल के साथ ये क्या कर दिया? वीडियो ने काटा बवाल, क्या हुई बात?
YouTuber Armaan Malik Viral Video: यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पायल बेबी बंप के साथ जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं अरमान मलिक उनके साथ खड़े होकर उन्हें हर एक्सरसाइज के दौरान सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हुआ पायल मलिक का वीडियो
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स जहां पायल मलिक की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग हैरान हैं कि प्रेग्नेंसी में इतना हेवी वर्कआउट क्यों किया जा रहा है।

तीसरी प्रेग्नेंसी में फिटनेस पर फोकस
-पायल मलिक इस समय अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का दौर इन्जॉय कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद वो फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना जिम सेशन शेयर किया है जिसमें वह वजन उठाते और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती दिख रही हैं।
-पायल मलिक वीडियो में पूरे समय खुश और एनर्जेटिक दिखाई देती हैं जबकि पति अरमान मलिक उनके साथ रहकर उन्हें हर वार्मअप और वर्कआउट मूव में गाइड करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रेग्नेंसी में कैसे कर रही हैं हैवी वर्कआउट?
-वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स दिलचस्प हैं। जहां कई यूजर्स अरमान मलिक की तारीफ कर रहे हैं कि वह पायल का पूरा ध्यान रख रहे हैं, वहीं कुछ को लग रहा है कि दूसरी पत्नी कृतिका के न होने से दोनों की केमिस्ट्री खास दिख रही है।
-दूसरी ओर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि प्रेग्नेंसी में इतना हेवी वर्कआउट क्यों किया जा रहा है। क्या ये सब करना सुरक्षित है? हालांकि पायल मलिक ने अपने व्लॉग में स्पष्ट किया था कि वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं।
पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को बताया गया था फेक
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को फेक बताया था। इस पर पायल ने कड़ा जवाब देते हुए कहा था अगर कोई साबित कर दे कि ये प्रेग्नेंसी फेक है तो मैं अगले 10 साल उसकी गुलामी करूंगी और अपनी सारी चीजें उसके नाम कर दूंगी। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
अरमान मलिक की दो पत्नियां और 4 बच्चे
-यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी। अरमान मलिक ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि पायल से मुलाकात के सिर्फ 7वें दिन ही दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।
-इसके बाद साल 2018 में पायल से तलाक लिए बिना अरमान मलिक ने उनकी (पत्नी की) करीबी दोस्त कृतिका से शादी कर ली थी। फिलहाल अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों और 4 बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। पूरा परिवार एक साथ रहता है और व्लॉगिंग की वजह से ये सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।












Click it and Unblock the Notifications