'मैं अपनी मां से प्यार करता हूं, पर...', मां को लेकर ये क्या बोल गए रणवीर अल्लाहबादिया? नहीं बन पाए अच्छे बेटे
Ranveer Allahabadia: फेमस यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यूट्यूबर पर कई राज्यों में एफआईआर द्रज हो चुकी है। एक मशहूर शो में पैरेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद से ही रणबीर अल्लाहबादिया लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया पर लिया जा सकता है सख्त लीगल एक्शन
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट के पैरेंट्स की सेक्स लाइफ पर सवाल पूछने को लेकर ही रणवीर अल्लाहबादिया विवादों में घिरे हैं। आम लोगों से लेकर राजनेता और सेलेब्स तक यूट्यूबर पर सख्त लीगल एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया का पुराना वीडियो वायरल
-वहीं विवादों के बीच रणवीर अल्लाहबादिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह अपने कभी भी अपने पैरेंट्स के अच्छे बेटे नहीं बन पाए हैं।
-जानकारी के अनुसार एक बार रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो में यूएई के फेमस करोड़पति बिजनेसमैन अंकुर अग्रवाल आए थे। इस दौरान उन्होंने अच्छा बेटा न होने के बारे में खुलकर बात की थी।
-शो के गेस्ट अंकुर अग्रावल ने कहा था कि वह एक अच्छे बेटे नहीं हौं क्योंकि वह अपने काम के चलते अपनी मां को समय नहीं दे पाते हैं, जो वो डिजर्व करती हैं।
-अंकुर अग्रवाल ने पॉडकास्ट में कहा था- मैं एक अच्छा बिजनेसमैन हूं लेकिन एक अच्छा बेटा नहीं हूं। मैं अपनी मां को ज्यादा टाइम नहीं दे पाता हूं। मैंने अपनी जिंदगी बहुत बिजी बान ली है। मैं खूब कोशिश करता हूं ताकि सब अच्छा हो लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।
'मुझे अपनी मां से बहुत प्यार है, पर क्या करूं'
वहीं अंकुर अग्रवाल की इस बात पर रणवीर अल्लाहबादिया ने हामी भरी थी और कहा था कि ये चीज उन्हें भी फील होती है। रणवीर ने कहा था- मुझे अपनी मां से बहुत प्यार है, पर क्या करूं, मैं भी बहुत बिजी हो गया हूं। रणवीर ने भी एक अच्छा बेटा न बन पाने का अफसोस जताया था। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications