Israel में चल रहे युद्ध को लेकर ये क्या बोल गईं राखी सावंत, कहा- चिंता मत करो, इजरायल ही.....
Rakhi Sawant On Israel-Hamas War: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी अतरंगी अदाओं के साथ साथ अपनी अजीबोगरीब बयानबाजी के चलते भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि पिछले काफी समय से वह अपनी शादी और अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। लेकिन इन सबके बीच भी राखी सावंत कैमरे पर कुछ न कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसे सुनने के बाद हर कोई या तो उनका मजाक बनाने लगता है या फिर हैरान हो जाता है। इस बार तो राखी सावंत ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद लोगों ने माथा पकड़ लिया है।
इजरायल में चल रहे युद्ध पर राखी सावंत का बयान
आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई में जब पैपराजी ने राखी सावंत से नुसरत भरूचा के इजराल में फंसने का सवाल किया तो वह हैरान हो गईं। राखी सावंत ने पैपराजी से कहा- नुसरत भरूचा का इजराइल और फिलिस्तीन के युद्ध में क्या काम है। वह इस युद्ध में क्या कर रही थीं। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं राखी ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

'नुसरत भरूचा खुद एक तोप हैं'
पैपराजी राखी सावंत को बताते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा कुछ काम से इजरायल गई थीं। इस पर राखी सावंत कहती हैं- मुझे लगता है कि नुसरत भरूचा खुद एक तोप हैं और वह कौन सी कंट्री से इजरायल गई थीं। इस पर पैपराजी कहते हैं कि वह इंडिया से इजराइल गई थीं।
'टेंशन मत लो, इजराइल ही जीतेगा'
राखी सावंत कहती हैं- नुसरत भरूचा एक बड़ी तोप हैं फिर चाहे वह इजराइल जाएं या फिलिस्तीन जाएं। इसके बाद पैपराजी राखी से कहते हैं कि नुसरत भरूचा इंडिया से इजराइल शूट करने के लिए गई थीं। इस पर राखी सावंत कहती हैं- इजराइल में शूट करने गई थीं। थैंक गॉड बचकर आ गईं। टेंशन मत लो, इस जंग में इजराइल ही जीतेगा।
इजरायल से भारत लौट आई हैं नुसरत भरूचा
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए इजरायल पहुंची थीं। लेकिन इसी बीच इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गई थीं। हालांकि, भारतीय दूतावास की मदद से नुसरत भरूचा को सकुशल भारत वापस लाया गया है। जब नुसरत भरूचा मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो उनके चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications