Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी से लड़ाई के बीच चांदनी सिंह के साथ ये क्या करने लगे पवन सिंह? आ गए क्लोज, 'ऐसी' तस्वीरों ने मचाया बवाल

Pawan Singh and Chandni Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

ज्योति सिंह-पवन सिंह का विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचीं तो हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए। ऐसे में पुलिस को दखल देना पड़ा। ज्योति सिंह लाइव वीडियो में फूट फूटकर रोने लगीं और जान देने की धमकी भी दी।

Pawan Singh

चांदनी सिंह के साथ पवन सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल

इस पूरे मामले पर पहले पवन सिंह भी अपना पक्ष सबके सामने रख चके हैं। हालांकि इसी बीच पवन सिंह की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस चांदनी सिंह के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस के बीच खासी चर्चा शुरू हो गई है।

फोटोज में क्लोज नजर आए पवन सिंह-चांदनी सिंह

-दरअसल, चांदनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद क्लोज और एक शादीशुदा जोड़े की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं साने आ रही हैं।

-जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, कई यूजर्स ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का नाम लेकर चांदनी सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम, ज्योति से शादी हो गई है, दिन में सपने मत देखा करो। वहीं कुछ लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ भी की है और कहा है कि पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी ऑन-स्क्रीन शानदार लगती है।

पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री

-ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हो। दोनों ने साथ में कई हिट भोजपुरी गानों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है, जिनमें उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

-हालांकि ये साफ किया गया है कि पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी या रिलेशनशिप से जुड़ी खबरें पूरी तरह से गलत हैं और सिर्फ सोशल मीडिया अफवाहें हैं।

साल 2018 में हुई थी पवन सिंह-ज्योति सिंह की शादी

जानकारी के अनुसार भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं।

पवन सिंह पर घरेलू हिंसा का लगा था आरोप

शुरुआती दिनों में पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दरार आने लगी। अक्टूबर 2021 में ज्योति सिंह ने अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। उन्होंने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक कि उन्होंने ये भी दावा किया था कि शादी के बाद पवन सिंह ने उन्हें गर्भपात के लिए मजबूर किया था।

पवन सिंह और चांदनी सिंह की फोटोज हुईं वायरल

-वर्तमान में पवन सिंह और ज्योति के रिश्ते की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, चांदनी और पवन की वायरल तस्वीरों ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। कई फैंस ये मान रहे हैं कि ये सिर्फ उनके आने वाले गाने की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें हैं, जबकि कुछ लोग इसे पर्सनल रिश्ता मानकर गलतफहमी में पड़ गए हैं।

-भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी हमेशा हिट रही है, लेकिन इस बार उनकी वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है। फैंस के बीच भले ही तरह-तरह की बातें चल रही हों, लेकिन सच्चाई ये है कि यह तस्वीरें उनके प्रोफेशनल शूट का हिस्सा हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+